एक्सप्लोरर

Omicron Variant Case: कर्नाटक और गुजरात के बाद मुंबई में ओमिक्रोन वेरिएंट की दस्तक, विदेश से लौटा शख्स हुआ संक्रमित

Omicron Variant News: मुंबई में भी कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट ने दस्तक दे दी है. विदेश से मुंबई के पास कल्याण डोंबिवली इलाके में आए शख्स के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

Coronavirus Omicron Variant: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट ने दस्तक दे दी है. विदेश से मुंबई के पास कल्याण डोंबिवली इलाके में आए शख्स के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इस बात की जानकारी महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने दी है. बता दें कि इससे पहले शनिवार को ही गुजरात में भी एक 72 साल का बुज़ुर्ग ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है.

ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने वाले शख्स की उम्र 33 साल है और वो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में ये ओमिक्रोन वेरिएंट का पहला मामला है, जबकि देश में अब तक चार मामलों की पुष्टि हो चुकी है. जिनमें सबसे पहले दो मामले कर्नाटक में और फिर एक एक मामला गुजरात और महाराष्ट्र में मिला है. कर्नाटक में संक्रमित मिले दोनों लोगों की उम्र 66 साल और 46 साल थी. 

गुजरात में भी आया एक केस

जिम्बाब्वे से लौटा गुजरात के जामनगर शहर का 72 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है. जिम्बाब्वे अधिक जोखिम वाले देशों की श्रेणी में शामिल है. गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त जयप्रकाश शिवहरे ने पुष्टि की कि जामनगर शहर का संबंधित व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है. अधिकारियों ने कहा कि यह व्यक्ति 28 नवंबर को जिम्बाब्वे से गुजरात आया था और दो दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित मिला था, जिसके बाद उसका नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया था.

जामनगर के निगमायुक्त विजय कुमार खराडी ने कहा था कि नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए अहमदाबाद भेजा गया था ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यक्ति ओमिक्रोन से संक्रमित है या नहीं. उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति पिछले कई साल से जिम्बाब्वे में रह रहा है और वह राज्य में अपने ससुर से मिलने आया था. अधिकारी ने कहा कि बुखार होने के बाद डॉक्टर ने उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने की सलाह दी और निजी प्रयोगशाला ने गुरुवार को अधिकारियों को उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी.

Navy Day 2021: 225 फीट लंबाई, 1400 किलो वजन, नेवी डे के मौके पर नौसेना ने किया सबसे बड़े तिरंगे का प्रदर्शन

Hybrid Immunity: देश में तीसरा केस, Omicron से जंग में क्या काम आएगी भारतीयों की हाइब्रिड इम्यूनिटी? जानिए क्या होती है ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget