एक्सप्लोरर

Hybrid Immunity: देश में तीसरा केस, Omicron से जंग में क्या काम आएगी भारतीयों की हाइब्रिड इम्यूनिटी? जानिए क्या होती है ये

Hybrid Immunity vs Omicron: भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट के सामने आने के बाद सीएसआईआर ने कहा है कि भारतीयों में कोरोना के खिलाफ हाइब्रिड इम्यूनिटी मिली है और ये देश के लिए सकारात्मक बात है.

Omicron Variant Third Case in India: देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का तीसरा मामला मिला है, वहीं दुनिया के करीब 38 देशों में ये वेरिएंट फैल चुका है. राज्य सरकारों की एहतियाती तैयारियों के बीच गुजरात में एक 72 साल के बुजुर्ग ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं. उनकी ट्रैवल हिस्ट्री के मुताबिक वो जिम्बाम्बे से लौटे हैं. नए वेरिेएंट की देश में एंट्री के साथ ही वैक्सीनेशन में तेजी की बात हो रही है. इन सबके बीच एक शब्द और है जो चर्चा की वजह बना हुआ है. ये शब्द 'हाइब्रिड इम्यूनिटी'. यहां हम ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर हाइब्रिड इम्यूनिटी क्या है? ये कोरोना से लोगों को महफूज रखने में कैसे मदद कर सकती है. क्या हाइब्रिड इम्यूनिटी ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ भी कारगर होगी.

भले ही ओमिक्रोन वेरिएंट इस वक्त दुनिया में दहशत की वजह बना हुआ हो, लेकिन कहा जा रहा है कि ये डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा घातक नहीं है. ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी सामने नहीं आया है, जो अस्पताल में गंभीर संक्रमण झेल रहे हैं. भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट के सामने आने के बाद CSIR ने कहा है कि भारतीयों में कोरोना के खिलाफ हाइब्रिड इम्यूनिटी मिली है और ये देश के लिए सकारात्मक बात है.

जानें क्या है हाइब्रिड इम्यूनिटी

देश में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बीबीनगर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विकास भाटिया के मुताबिक कोविड में हाइब्रिड इम्युनिटी का अर्थ है, संक्रमण के दौरान और टीकाकरण दोनों के जरिए हासिल (कंबाइन्ड) इम्यूनिटी. जब दोनों तरह की इम्यूनिटी मिल जाती है तो ये हाइब्रिड इम्यूनिटी कहलाती है. उन्होंने इसे स्पष्ट करते हुए बताया है कि जो लोग कोविड के संपर्क में आए हैं, उनमें कोविड के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सकती है. हो सकता है कि उन्हें वैक्सीनेशन भी मिला हो. ऐसे में ये दोनों तरह की इम्यूनिटी मिलकर ही हाइब्रिड इम्यूनिटी बनाती हैं.  

 

क्या ओमिक्रोन वेरिएंट से जीतेगी हाइब्रिड इम्यूनिटी

दरअसल अभी तक ओमिक्रोन वेरिएंट के डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा घात होने के सबूत नहीं मिले हैं. CSIR के तरुण अगवाल के मुताबिक काफी दिनों से भारत में दूसरे देशों से कोरोना के कम मामले सामने आए हैं. ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि भारत में हाइब्रिड इम्यूनिटी है. भारत में कोरोना की दूसरी लहर में 2/3 जनता को कोरोना हुआ था. जिसके बाद वैक्सीनेशन ड्राइव चली और ऐसे लोगों में हाइब्रिड इम्यूनिटी पैदा हुई है.

 

ये भी पढ़ें- भारत में कोरोना के Omicron वेरिएंट का तीसरा केस, जिम्बाब्वे से गुजरात लौटे बुजुर्ग निकले संक्रमित

ये भी पढ़ें- Omicron Variant: ओमिक्रोन के खतरे से निपटने के लिए मुंबई तैयार, 5 पॉइंट में समझिए Quarantine के नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
‘डायनेमिक सिंगर था, टैलेंटेड लड़का था’, पंजाब में सिद्धू मुसेवाला पर बोले राहुल गांधी
‘डायनेमिक सिंगर था, टैलेंटेड लड़का था’, पंजाब में सिद्धू मुसेवाला पर बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget