एक्सप्लोरर

Pune: फेसबुक लाइव पर शख्स ने दी खुदकुशी की धमकी, पुणे पुलिस ने ऐसे बचा लिया

Pune News: फेसबुक लाइव देखकर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आधे घंटे के अंदर ही एक टीम ने मौके पर जाकर शख्स को खुदकुशी करने से रोक लिया. 

Pune Police: सोशल मीडिया पर इन दिनों पुणे पुलिस के एक कारनामे की काफी तारीफ हो रही है. पुणे पुलिस ने अपनी समझदारी और होशियारी से एक शख्स की जान बचा ली. दरअसल, पुणे में एक शख्स फेसबुक पर लाइव करके खुदकुशी करने की धमकी दी दे रहा था. पुलिस को भी फेसबुक के जरिए इसकी जानकारी मिली. पुलिस ने वीडियो पर तुरंत एक्शन लेते हुए उस आदमी को खुदकुशी करने से रोक लिया. 

पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे सिटी पुलिस को शनिवार (17 दिसंबर) शाम को जानकारी मिली कि मार्केटिंग पेशे से जुड़ा एक शख्स फेसबुक पर लाइव करके खुदकुशी करने की धमकी दे रहा है. वीडियो में शख्स यह कहते हुए नजर आ रहा है कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ चुका है. इस सूचना पर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आधे घंटे के अंदर ही एक टीम ने मौके पर जाकर शख्स को ऐसा करने से रोक लिया. 

सेल फोन बंद होने से हुई दिक्कत

सहायक पुलिस आयुक्त (स्वारगेट) सुषमा चव्हाण ने बताया, “सूचना मिलने के बाद एक टीम को कार्रवाई में लगाया गया. सेल फोन गतिविधि के आधार पर मिली जानकारी के जरिए एक टीम को उसके घर भेजा गया. थोड़ी देर बाद उस आदमी का सेल फोन भी बंद हो गया, जिससे उसकी सही स्थिति का पता लगाना मुश्किल हो गया." उन्होंने बताया, "सेल फोन बंद होने पर पुलिस टीम ने उस शख्स को मैनुअल तरीके से खोजा. पुलिस ने पूरे इलाके में उस शख्स की फोटो दिखाकर उसका पता लगाया."

पुलिस अधिकारियों ने समझाकर घर भेजा

पुलिस ने आखिरकार शाम करीब 6.30 बजे उसे सैलिसबरी पार्क इलाके में एक फुटपाथ पर ढूंढ निकाला. इसके बाद उसे थाने लाया गया. स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उस शख्स से बात की और उनकी स्थिति को समझने की कोशिश की. एसीपी चव्हाण ने बताया, "उस शख्स को थाने में परामर्श सहायता दी गई और फिर एक दोस्त के साथ घर भेज दिया गया."

ये भी पढ़ें-अमित शाह के सामने ममता को गुस्सा क्यों आया? BSF के नए नियमों से बंगाल पॉलिटिक्स पर असर तो वजह नहीं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget