एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, इतिहास को बदलने का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी एक चुनावी जनसभा के दौरान BJP पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि बीजेपी अपने एजेंडे के अनुरूप इतिहास को बदलना चाहती है. उनका कहना है कि BJP ने क्रिकेट स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर कर दिया. वह दिन दूर नहीं जब वे आपका और हमारा नाम भी बदल देंगे

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बीजेपी पर हमला करते हुए दावा किया कि पार्टी अपने एजेंडे के अनुरूप कई स्थानों के इतिहास को बदलना चाहती है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि बीजेपी ‘अधिनायकवादी शासन’ लागू करेगी, जिसमें वह तय करेगी कि लोगों को क्या खाना चाहिए और क्या पहनना चाहिए.

BJP पर ममता ने साधा निशाना

बनर्जी ने चुनावी सभा में कहा, ‘‘उन्होंने (बीजेपी ने) कई स्टेशनों के नाम बदल दिए. उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर कर दिया. वह दिन दूर नहीं जब वे आपका और हमारा नाम भी बदल देंगे.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी अपने एजेंडे के अनुरूप कई स्थानों के इतिहास को बदलना चाहती है. हालांकि, उन्होंने रेलवे स्टेशनों या किसी स्थान के नाम का जिक्र नहीं किया.

बीजेपी को मिलेगी हारः ममता

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अभी तक कुल 91 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में वोटिंग हो चुकी है. बाकी के पांच चरणों के लिए 10, 17, 22, 26 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. फिलहाल बीजेपी और सत्तारूढ़ टीएमसी अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं. मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि बीजेपी को 25 से अधिक सीटें नहीं मिलेगी.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी के बयान का जिक्र करते हुए उन पर धर्म के आधार पर वोट मांगने और बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाया था. जिस पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए ममता बनर्जी के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए नोटिस भेजा है. इस नोटिस में ममता बनर्जी को 48 घंटे में जवाब देने के लिए कहा गया है.

इसे भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में कोरोना के टूटे सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में आए करीब 60 हजार नए मामले

दिलीप घोष ने काफिले पर पत्थरों से हमले का लगाया आरोप, BJP ने किया चुनाव आयोग ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget