एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ से बोले CBI के अंतरिम निदेशक- हमारे ऊपर किसी का दबाव नहीं, कल सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

नागेश्वर राव ने ये भी साफ कर दिया है कि सीबीआई पश्चिम बंगाल के गवर्नर से नहीं मिलेगी. अधिकारियों से बदसलूकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सीबीआई और ममता बनर्जी के विवाद पर सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने एबीपी न्यूज़ से बात की है. नागेश्वर राव ने साफ कहा है कि कल इस विवाद को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे. ये कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद की गई थी. उन्होंने यह भी बताया है कि हमारे ऊपर किसी का दबाव नहीं है.

सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने इस बात को भी साफ कर दिया कि कल सीबीआई सुप्रीम कोर्ट जा रही है. उनके मुताबिक कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए उन्हें किसी वारंट की ज़रूरत नहीं थी.

सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने बताया कि सीबीआई ने स्थानीय पुलिस को बताया था लेकिन उन्होंने मदद नहीं की. नागेश्वर राव ने कहा कि कल यानि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने सारे तथ्य रखेंगे. नागेश्वर राव ने कहा, “हमारे ऊपर किसी का दबाव नहीं है. राजीव कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे.” आपको बता दें कि शारदार चिट फंड जांच के वक्त राजीव कुमार एसआईटी के अध्यक्ष थे. फिलहाल वो कोलकाता पुलिस कमिश्नर के पद पर हैं.

नागेश्वर राव ने ये भी साफ कर दिया है कि सीबीआई पश्चिम बंगाल के गवर्नर से नहीं मिलेगी. अधिकारियों से बदसलूकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है.

हम कोलकाता पुलिस प्रमुख से पूछताछ करने गए थे- सीबीआई

वहीं, इस मामले पर सीबीआई के संयुक्त निदेशक पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि एजेंसी के अधिकारी कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार के आवास पर उनसे चिटफंड मामले में पूछताछ करने गए थे और ‘अगर वह हमारा सहयोग नहीं करते तो हम उन्हें हिरासत में लेते’.

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ हम पुलिस प्रमुख के आवास पर जांच के लिए पहुंचे थे. और अगर वह हमारा सहयोग नहीं करते तो हम उन्हें हिरासत में लेते.'  उनसे जब पुलिस अधिकारियों द्वारा सीबीआई कार्यालयों की घेराबंदी और उनके खुद के घर की घेराबंदी करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे भी हिरासत में लिया गया और मेरे घर के बाहर पुलिस अधिकारी खड़े हैं.'

हालांकि संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों को पूछताछ के बाद थाने से जाने दिया गया है. त्रिपाठी ने कहा, ‘‘ उन्होंने कहा कि वह यहां एक गुप्त अभियान के लिए आए थे. हमें नहीं पता कि यह किस तरह का अभियान है.'  बाद में शाम में केंद्रीय बल कोलकाता के सीबीआई कार्यालय पहुंचे, जिसकी घेराबंदी शहर की पुलिस पहले ही कर चुकी है.

यह भी पढ़ें-

Mamata Vs CBI: केजरीवाल बोले- मोदी-शाह भारत के लिए खतरनाक, लालू बोले- ये तानाशाही का नंगा नाच

कोलकाता में CBIvsPOLICE: मोदी के खिलाफ ममता का धरना, बोलीं- देश में आपातकाल से भी बुरे हालात

कोलकाता में पुलिस कमिश्नर के घर छापा मारने आए CBI अफसरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

क्या है शारदा चिट फंड घोटाला, जिसको लेकर कोलकाता में हो रहा है बवाल?

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते', राहुल गांधी का बड़ा हमला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget