एक्सप्लोरर

'कार्यक्रम पहले से तय...' , ममता ने 'INDIA' गठबंधन की आज की बैठक से किया किनारा

I.N.D.I.A. Meeting: लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा नहीं है. बीजेपी से लोहा लेने के लिए 'इंडिया' अलायंस तैयारी कर रहा है. शनिवार को वर्चुअल मीटिंग होगी लेकिन ममता बनर्जी इसमें शामिल नहीं होंगी.

I.N.D.I.A. Virtual Meeting: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार (13 जनवरी) को होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की वर्चुअल बैठक में शामिल नहीं होंगी. शुक्रवार (12 जनवरी) को सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के न्योते के जवाब में टीएमसी ने कांग्रेस को बताया है कि ममता बनर्जी का पहले से कार्यक्रम तय है. सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी इस बात से नाराज है कि कांग्रेस ने बैठक की जानकारी बहुत देर से दी.

विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियों के शीर्ष नेता अलायंस को मजबूत करने, सीट-बंटवारे पर रणनीति बनाने और समूह का संयोजक तय करने पर निर्णय लेने के लिए चर्चा करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन के संयोजक के रूप में जेडीयू नीतीश कुमार को देखना चाहती है और ज्यादातर पार्टियों के नेता इससे सहमत हैं लेकिन ममता बनर्जी ने अभी इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, न ही अभी तक उनकी इस बारे में सहमती मिली है.

सूत्रों ने बताया कि वर्चुअल बैठक आयोजित करने का यह दूसरा प्रयास है, कुछ दिन पहले किया गया पिछला प्रयास सफल नहीं हो सका था.

टीएमसी अगले सप्ताह चाहती थी मीटिंग 

टीएमसी के एक सूत्र ने कहा कि पार्टी को शुक्रवार की शाम को बैठक के बारे में सूचित किया गया और मुख्यमंत्री बनर्जी पहले से निर्धारित कुछ कार्यों में व्यस्त हैं, इसलिए वह इसमें शामिल नहीं हो सकती हैं. टीएमसी ने यह भी पेशकश की थी कि बैठक अगले सप्ताह हो सकती है. सूत्र ने कहा कि पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और बीजेपी को हराने के लिए प्रतिबद्ध है.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया मीटिंग का शेड्यूल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से बताया, ''इंडिया की पार्टियों के नेता कल 13 जनवरी 2024 को सुबह 11:30 बजे जूम के माध्यम से मीटिंग करेंगे. मीटिंग में वे विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे, जैसे सीट-बंटवारे को लेकर शुरू हुई बातचीत, परसों इम्फाल के पास थौबल से शुरू होने जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी और अन्य महत्वपूर्ण मामलों की. बदलेगा भारत जीतेगा इंडिया.''

'इंडिया' गठबंधन में कई मुद्दों का हल निकलना बाकी

बीजेपी से मुकाबला करने और 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे हराने के उद्देश्य से 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' के बैनर तले 28 विपक्षी दल एक साथ आए हैं. हालांकि, गठबंधन अभी तक कई मुद्दों को हल नहीं कर सका है, जिसमें संयोजक की नियुक्ति भी शामिल है.

सीट बंटवारे के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन के सदस्यों के बीच अभी तक बातचीत सार्थक नहीं रही है. सूत्रों ने कहा कि विभिन्न दलों के नेता इन मतभेदों को दूर करने और गठबंधन को और मजबूत करने के लिए बैठक करेंगे.

यह भी पढ़ें- बंगाल में कांग्रेस को 3 सीटें देने को तैयार TMC, लेकिन दूसरे राज्य के लिए लगा दी शर्त!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget