एक्सप्लोरर

Budget 2021: ममता बनर्जी का केंद्र पर निशाना, बोलीं- ये किसान विरोधी, जनता विरोधी और देश विरोधी बजट है

Budget 2021 Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने मोदी सरकार के इस बजट को किसान विरोधी, जनता विरोधी और देश विरोधी बजट करार दिया. उन्होंने कहा कि वे सरकारी कंपनियों से लेकर बीमा कंपनियों तक सब बेच रहे हैं, यह लोगों को धोखा देने वाला बजट है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट की जमकर आलोचना की है. उन्होंने मोदी सरकार के इस बजट को किसान विरोधी, जनता विरोधी और देश विरोधी बजट करार दिया. ममता बनर्जी ने कहा कि वे सरकारी कंपनियों से लेकर बीमा कंपनियों तक सब बेच रहे हैं, यह लोगों को धोखा देने वाला बजट है.

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मोदी सरकार का एक अंतरिम बजट समेत नौवां बजट पेश किया. कोविड काल के कारण ये बजट कागज़ रहित रहा. इस दारौना वित्त मंत्री ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल को लेकर भी कई एलान किए.

वित्त मंत्री ने कहा, ''पश्चिम बंगाल में कोलकाता-सिलीगुड़ी के लिए नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट होगा. बंगाल में राजमार्ग पर 25,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. बंगाल में 675 किमी राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा.''

हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने सिलीगुड़ी में अपने भाषण के दौरान कहा, "आप लोग क्या करेंगे ? हमलोग तो कर रहे हैं. सिलीगुड़ी में नया क्या करेंगे आप लोग?"

ममता ने कहा, "असम में प्लेन चला सकते हो, लेकिन कूच बिहार में क्यों नहीं? मैंने एयरपोर्ट बना दिया, आप प्लेन नहीं चला सकते हो तो मैं चला दूंगी." उन्होंने कहा कि हर चीज़ का दाम बढ़ जाएगा. कुछ भी खाना मुमकिन नहीं होगा. इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि देश में सिर्फ एक दो लोगों को ही सभी बिज़नेस करने का मौका दिया जा रहा है.

Union Budget 2021: बजट में आम आदमी के सबसे काम की खबर, जानें क्या सस्ता और क्या महंगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर में हाई वोल्टेज ड्रामा, खैबर पख्तूनख़्वाह के CM को उठा ले गई पुलिस
लाहौर में हाई वोल्टेज ड्रामा, खैबर पख्तूनख़्वाह के CM को उठा ले गई पुलिस
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
'भारत अपनी जमीन पर...', जिनपिंग के वापस लौटने के बाद चीन का बड़ा बयान
'भारत अपनी जमीन पर...', जिनपिंग के वापस लौटने के बाद चीन का बड़ा बयान
गणेश जी को कंधे पर लिए दिखे CM रेवंत रेड्डी! तेलंगाना की ये झांकी चर्चा में क्यों?
गणेश जी को कंधे पर लिए दिखे CM रेवंत रेड्डी! तेलंगाना की ये झांकी चर्चा में क्यों?

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget