एक्सप्लोरर

CM ममता ने NRC की फाइनल लिस्ट को विफल बताया, बोलीं- राजनीतिक लाभ लेने वालों का चेहरा उजागर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने NRC की फाइनल को विफल बताया है और कहा है कि इससे राजनीतिक लाभ लेने वालों का चेहरा उजागर हो गया है. उन्होंने कहा कि एनआरसी लिस्ट में बंगालियों को बड़ी संख्या में लिस्ट से बाहर रखा गया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़ंस (एनआरसी) की फाइनल लिस्ट को विफल बताया है. उन्होंने कहा कि इस लिस्ट ने उन सभी लोगों का चेहरा उजागर कर दिया है जो इसे लेकर ‘राजनीतिक लाभ’ हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. सीएम ममता ने बड़ी संख्या में बंगालियों को एनआरसी की अंतिम सूची से ‘बाहर’ रखे जाने पर भी चिंता जताई.

ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘एनआरसी की विफलता ने उन सभी लोगों को उजागर कर दिया है जो इससे राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं. उन्हें देश को बहुत जवाब देने है.’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ऐसा तब होता है जब कोई कार्य समाज की भलाई और देश के व्यापक हित के बजाय गलत उद्देश्य के लिए किया जाये.’’ ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘मेरी हमदर्दी उन सभी, विशेषकर बड़ी संख्या में बांग्ला भाषी भाइयों और बहनों के साथ है, जो इस व्यर्थ की प्रक्रिया के कारण पीड़ित हुए हैं.’’

बता दें कि शनिवार को असम में गृह मंत्रालय ने एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 19 लाख से अधिक लोगों के नाम शामिल नहीं हैं. फाइनल लिस्ट में कुल 3,30,27,661 करोड़ लोगों को शामिल किया गया है. हालांकि, जिन लोगों के नाम इस लिस्ट में नहीं हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे लोगों को 120 दिन का समय दिया जाएगा और इस दौरान वह फ़ॉरेन ट्रायब्यूनल में अपनी नागरिकता साबित कर सकते हैं.

फ़ॉरेन ट्रायब्यूनल में भी अगर किसी व्यक्त को न्याय नहीं मिलता है तो वह अंतिम तौर पर हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं. जानकारी हो कि एनआरसी की फाइनल लिस्ट आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का भी दौर शुरू हो गया है. दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली में भी एनआरसी लागू होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे आतंकवाद को खत्म करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- अमेरिका के टेक्सास में बंदूकधारी ने की फायरिंग, पांच की मौत, 21 घायल लालू प्रसाद यादव की दोनों किडनी में इंफेक्शन, खाना-पीना भी कम हुआ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget