एक्सप्लोरर

G20 Meeting: 'बंगाल में धर्म, जाति या भाषाओं की विविधता के बावजूद...', जी 20 बैठक में बोलीं सीएम ममता बनर्जी

G20 Summit : JPFI की कोलकाता बैठक में भाग लेने के लिए संगठन के सदस्य देशों के कई प्रतिनिधि कोलकाता पहुंच चुके हैं. यह बैठक कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई है.

G20 Summit In Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता में जी20 की बैठक में कहा कि उनकी सरकार विकास को मानवीय रूप देने में विश्वास करती है. वित्तीय समावेश पर हो रही तीन दिवसीय इस बैठक में जी20 के सदस्य देशों से आए प्रतिनिधियों को अपने संबोधन में ममता ने यह भी कहा कि महिला सशक्तीकरण सहित सरकार के कल्याण कार्यक्रम इस तरह तैयार किए गए हैं कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लोगों के डिजिटल एवं वित्तीय समावेश को बढ़ावा मिले.

उन्होंने कहा, ‘‘हम विकास को मानवीय रूप देने में भरोसा करते हैं.’’ उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 1.2 करोड़ रोजगार का सृजन किया है तथा राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कई गुना वृद्धि की है.

राज्य सरकार ने 1.2 करोड़ रोजगार का अवसर बनाया
पिछले साल ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है. ममता ने कहा कि कोविड महामारी की वजह से मची आर्थिक उथलपुथल के बावजूद राज्य सरकार 1.2 करोड़ रोजगार का अवसर बनाने में कामयाब रही और इनमें से ज्यादातर रोजगार एमएसएमई (लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम) सेक्टर में हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘हम रोजगार का अवसर तथा जीडीपी को चार गुना बढ़ाने में इसलिए कामयाब हुए क्योंकि हमने महिलाओं, छोटे उद्योगों, किसानों और युवाओं का सशक्तीकरण किया. हमने भूख के खिलाफ लड़ाई लड़ी और गरीबों को मुफ्त अनाज दिया.’’

करीब 1.5 अरब डॉलर खर्च किए
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं और कमजोर वर्गों के लोगों का डिजिटल हस्तांतरण के माध्यम से वित्तीय समावेश सुनिश्चित किया. महिला सशक्तीकरण के लिए हमने उन्हें डिजिटल हस्तांतरण के माध्यम से धन दिया... इस कार्यक्रम पर करीब 1.5 अरब डॉलर खर्च किए गए. राज्य में स्व-सहायता समूह बनाए गए जिनसे 1.2 करोड़ महिलाएं संबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में धर्म, जाति या भाषाओं की विविधता के बावजूद लोग एकजुट हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां विभिन्न धर्मों, जातियों, नस्लों के लोग हैं लेकिन हम एकजुट हैं.’’ 

12 अंतरराष्ट्रीय वक्ता हिस्सा लेंगे
बैठक के पहले दिन आधुनिक वित्तीय समावेश के लिए डिजिटल नवाचार पर एक प्रदर्शनी तथा वित्तीय समावेश एवं उत्पादकता में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरख्ना पर सत्र आयोजित किए जाएंगे. तीन दिवसीय इस आयोजन में 12 अंतरराष्ट्रीय वक्ता हिस्सा लेंगे जिनमें विश्व बैंक, सिंगापुर, फ्रांस और एस्टोनिया के वित्त मामलों के अधिकारी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : Weather Update: दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, सड़क, रेल, हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget