एक्सप्लोरर

'घबराइए मत, 4 लोगों के शवों के साथ रैलियां करें...' कूचबिहार घटना के बाद ममता के कथित ऑडियो पर विवाद

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोगों की मौत पर राजनीति कर रही है. उसे खुद पर शर्म आनी चाहिए.

कोलकाता: बीजेपी की ओर से एक तथाकथित ऑडियो क्लिप जारी किए जाने के बाद बंगाल में विवाद खड़ा हो गया है. इस ऑडियो में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कूचबिहार के सीतलकूची से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार से कथित तौर पर यह कहती सुनाई देती हैं कि वह 10 अप्रैल के दिन मतदान के दौरान CISF की गोली से मारे गए चार लोगों के शवों के साथ रैलियां करें.

तृणमूल कांग्रेस ने ऑडियो क्लिप को 'फर्जी' करार दिया और कहा कि इस तरह की कभी कोई बात नहीं हुई. हम इस ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता का सत्यापन नहीं कर सकते हैं, जो पांचवें चरण की वोटिंग से पूर्व संध्या पर जारी किया गया. 

"ममता बनर्जी दंगे भड़काने की कोशिश कर रहीं"
बनर्जी और सीतलकूची विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पार्थ प्रतिम राय के बीच टेलीफोन पर हुई कथित बातचीत के अंश जारी करते हुए बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि ममता बनर्जी अपनी पार्टी के नेताओं से शवों के साथ रैलियां करने की बात कहकर दंगे भड़काने की कोशिश कर रही हैं.

मालवीय ने कहा, "वह (बनर्जी) अपनी पार्टी के उम्मीदवार से कह रही हैं कि मामला इस तरह का बनाया जाए कि पुलिस अधीक्षक (कूचबिहार) और केंद्रीय बलों के कर्मियों-दोनों को फंसाया जा सके. क्या किसी मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद की जाती है? वह केवल अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने के लिए भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही हैं."

क्या है कूचबिहार की घटना
कूचबिहार जिले के सीतलकूची मतदान केंद्र पर 10 अप्रैल को चौथे चरण के मतदान के दौरान स्थानीय लोगों के कथित हमले और राइफल छीनने की कथित कोशिश के बाद केंद्रीय बलों की गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे.
बीजेपी के सूत्रों ने कहा कि पार्टी ऑडियो क्लिप के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग जाएगी. तथाकथित ऑडियो में बनर्जी, राय से यह कहती सुनाई देती हैं कि मतदान खत्म होने तक गुस्सा शांत रखें.

वह कथित तौर पर यह कहती सुनाई देती हैं, "घबराइए मत. आप अगले दिन शवों के साथ रैली करने के इंतजाम करें और वकील से विमर्श करें. पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं जिससे कि न तो एसपी बच सके और न ही आईसी."

सीतलकूची से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने ऑडियो को 'फर्जी' करार दिया. उन्होंने कहा, 'इस तरह की बातचीत कभी नहीं हुई. बीजेपी पांचवें दौर के मतदान से पहले लोगों को केवल गुमराह करने की कोशिश कर रही है.' पूर्व में, बनर्जी ने गोलीबारी को नरसंहार करार दिया था और इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की साजिश बताया था. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा राज्य के लोगों के साथ खेल न खेले.

ये भी पढ़ें-

बंगाल में आज 5वें चरण की वोटिंग, 45 सीटों पर 342 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शुरू, किन चीज़ों पर रहेगी रोक, किसे मिलेगी इजाज़त, आपके काम की हर जानकारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget