एक्सप्लोरर

'खरीद-फरोख्त कर BJP विपक्षी दलों के नेताओं को कर रही है शामिल', मल्लिकार्जुन खरगे का दावा, पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

Mallikarjun Kharge On PM Modi: हाल ही में कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और मिलिंद देवरा ने इस्तीफा दे दिया था.

Mallikarjun Kharge On PM Modi: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी. उन्होंने कहा कि इस दौरान मैंने पीएम मोदी से कहा था कि बीजेपी डराकर और खरीद-फरोख्त कर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं के अपने साथ शामिल कर रही है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक खरगे ने लोनावला में कांग्रेस पदाधिकारियों की दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘संसद में चाय पर एक बैठक के दौरान मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि बीजेपी कितने लोगों को अपने पाले में करने जा रही है, क्योंकि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री आपके साथ आ रहे हैं. मैंने उनसे विपक्षी नेताओं को सत्तारूढ़ दल में लेने की भूख के बारे में पूछा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर लोग बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं तो वह क्या कर सकते हैं. मैंने उनसे कहा कि बीजेपी लोगों को डराकर इस काम (खरीद-फरोख्त) को अंजाम दे रही है. पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग बीजेपी की सरकार के काम की वजह से शामिल होना चाहते हैं.’’

विपक्षी दल क्या आरोप क्या लगाते रहे हैं?
कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि बीजेपी लोगों को केंद्रीय जांच एजेंसी का डर और सत्ता का लालच देकर अपने में शामिल करवाते हैं. विपक्षी दल तंज भी कसते रहे हैं कि बीजेपी वॉशिंग मशीन है जिसमें जाते ही सब धुल जाते हैं. 

कांग्रेस से कौन-कौन बीजेपी में शामिल हुए
कांग्रेस अध्यक्ष ने ये खुलासा ऐसे समय पर किया है जब हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हो गए थे. चव्हाण को फिर बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. 

इसके अलावा बीजेपी की गठबंधन साथी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में मिलिंद देवरा भी शामिल हो गए थे. उन्हें भी शिवसेना ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया. बाबा सिद्दीकी ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और आरपीएन सिंह सहित कई लोग कांग्रेस छोड़ चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- दक्षिण भारत का ये राज्य कराएगा जातिगत सर्वे, विधानसभा में पारित किया प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget