एक्सप्लोरर

Malda Blast: पश्चिम बंगाल के मालदा में बम बनाते वक्त हुआ ब्लास्ट, दो लोगों की मौत, कई लोग घायल

Bomb Blast In Malda: पश्चिम बंगाल के मालदा इलाके के मानिकचक में एक बम धमाके से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. धमाका बम बांधते समय हुआ.

Manikchak Blast: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मानिकचक (Manikchak) में बम धमाके (Bomb Blast) में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल (Injured) हुए हैं. धमाके के बाद इन लोगों को आनन फानन में अस्पताल (Hospital) ले जाया गया जहां पर दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया वहीं घायलों को मालदा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस (Police) से मिली जानकारी के मुताबिक ये धमाका उस वक्त हुआ जब कुछ लोग खुले मैदान में बम को बांधने की कोशिश कर रहे थे.  

मृतकों की पहचान फरजान एसके जिसकी उम्र 45 साल है और 30 साल के सफीकुल इस्लाम के रूप में हुई है. ये लोग मानिकचक थाना क्षेत्र के जेसरथला बालुटोला में एक खुले मैदान में बम बना रहे थे. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गस्त पर पुलिकर्मियों को सूचना मिली थी कि स्थानीय लोगों ने बम फटने की आवाज सुनी है. इसके बाद पुलिस जब वहां पहुंची तो कुछ लोग लहूलुहान होकर वहां पड़े हुए थे जिन्हें बाद में मानिकचक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आधी रात को हुआ बम धमाका

पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों ने देर रात करीब ढाई बजे धमाके की आवाज सुनी. जब तक पुलिसकर्मी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे तब तक स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को अस्पाल पहुंचा दिया था. वहां अस्पताल के चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि मौके से कुछ कच्चा माल भी बरामद हुआ है जो बम बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया था.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस (Police) इस मामले की जांच कर रही है कि बम (Bomb) बनाने के लिए इतना सामान कहां से आया. इसके साथ ही बम बनाने के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है. तो वहीं घटना की जानकारी बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को भी दी गई जिसके बाद एक टीम वहां पहुंची. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: Patna Bomb Blast: पटना सिविल कोर्ट में सबूत के तौर पर लाया गया बम फटा, ब्लास्ट में कदमकुआं थाने का ASI घायल

ये भी पढ़ें: Mumbai Local Train Bomb Blast: 2006 लोकल ट्रेन धमाके के मास्टरमाइंड की मांग, फिर से हो पूरे मामले की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget