एक्सप्लोरर

दो चरणों में होगी मालाबार एक्सरसाइज, भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना लेगी हिस्सा

इस साल मालाबार एक्सरसाइज दो चरणों में हो रही है. पहला चरण 3-6 नबम्बर को बंगाल की खाड़ी में होगा, जबकि दूसरा फेज़ मिड-नबम्बर में अरब सागर में होगा.

नई दिल्ली: एलएसी पर भारत से और साउथ चायना सी में अमेरिका से तल रही तनातनी के बीच इस साल मालाबार एक्सरसाइज में आस्ट्रेलिया की नौसेना भी हिस्सा लेने जा रही है. ये पहली बार होगा कि आस्ट्रेलिया इस एक्सरसाइज में हिस्सा लेने जा रहा है. अभी तक भारत, अमेरिका और जापान की नौसेनाएं ही इस एक्सरसाइज में हिस्सा लेती आई हैं. लेकिन चीन को ये एक्सरसाइज फूटी आंख नहीं सुहाती है.

इस साल मालाबार एक्सरसाइज दो चरणों में हो रही है. पहला चरण 3-6 नबम्बर को बंगाल की खाड़ी में होगा, जबकि दूसरा फेज़ मिड-नबम्बर में अरब सागर में होगा. इस साल युद्धभ्यास में हिस्सा लेने वाले य़ुद्धपोत, पनडुब्बी, एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों में अमेरिकी नौसेना- यूएसएस जॉन मैककैन (गाईडेड मिसाइल डेस्ट्रोयर), आस्ट्रेलियाई नौसेना- एचएमएएस बैलर्ट (लॉन्ग रेंज फ्रीगेट) इस युद्धपोत के साथ एमएच-60 हेलीकॉप्टर भी है और जापानी नौसेना-जेएस ओनमी (डेस्ट्रोयर) जिसके साथ एसएच-60 हेलीकॉप्टर भी शामिल होगा.

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में बताया गया था कि क्योंकि भारत समुद्री सुरक्षा-क्षेत्र में दूसरे देशों के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है और आस्ट्रेलिया से भारत का लगातार रक्षा सहयोग बढ़ रहा है इसीलिए मालाबार-2020 में आस्ट्रेलियाई नौसेना भी शिरकत करेगी.

मालाबार एक्सरसाइज की शुरूआत भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच 1992 में शुरू हुई थी. वर्ष 2015 में जापान ने भी इस युद्धभ्यास में हिस्सा लेना शुरू कर दिया. उसके बाद से ही ये एक्सरसाइज एक साल अमेरिका के समंदर में होती है तो एक साल जापान की समुद्री-सीमा में और एक साल भारत के समंदर में. वर्ष 2018 में मालाबार एक्सरसाइज अमेरिकी मिलिट्री बेस, गुआम के करीब फिलीपींस-समंदर में हुई थी, वहीं 2019 में जापान में हुई थी.

आपको बता दें कि जब जापान ने मालाबार एक्सरसाइज में शिरकत करने की कोशिश की थी तो चीन ने इसका बाकयदा विरोध किया था. क्योंकि चीन को लगता था कि भारत-अमेरिका और जापान उसके खिलाफ लामबंद हो रहे हैं. लेकिन वर्ष 2015 में भारत ने चीन का विरोध दरकिनार कर जापान को मालाबार एक्सरसाइज में शामिल कर लिया था.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget