एक्सप्लोरर

कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर असमंजस बरकरार, सीनियर नेताओं की मांग- प्रियंका गांधी को मिले कमान

जिन वरिष्ठ नेताओं को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग की है उनमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी कांग्रेस के बड़े नेता श्रीप्रकाश जायसवाल शामिल हैं. राज बब्बर ने कहा कि कोई बोल रहा तो कोई मौन है लेकिन पार्टी का हर कार्यकर्ता खुद को असहाय महसूस कर रहा है.

नई दिल्ली: राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पार्टी में जारी असमंजस के बीच उनकी बहन प्रियंका गांधी को कमान सौंपने की मांग उठने लगी है. कई कांग्रेस नेताओं ने महासचिव प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने को लेकर बयान दिए हैं. हालांकि ये साफ है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा लेकिन प्रियंका को लेकर उठ रही मांग के कारण इस पर चर्चा शुरू हो गई है . दूसरी तरफ इस चर्चा की वजह से बीजेपी को वंशवाद के नाम पर कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है.

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए 50 दिन से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा. दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस सवाल का जवाब ढूंढने की बात कोशिश कर रहे हैं लेकिन किसी एक नाम पर सहमति बनती नहीं दिख रही. इसकी एक बड़ी वजह से भी है कि नए अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया से राहुल गांधी ने खुद को दूर रखा है. बीते एक महीने में नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अशोक गहलोत से लेकर सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक जैसे कई नामों के कयास चल चुके हैं लेकिन नतीजा अब तक नहीं निकला है. इसमें हो रही देरी के बीच कांग्रेस के कुछ नेताओं ने प्रियंका गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की है.

जिन नेताओं ने प्रियंका गांधी को कमान सौंपने की मांग की है उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी कांग्रेस के बड़े नेता श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बेटे और पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री शामिल हैं. इनका मानना है कि कांग्रेस में राहुल की जगह लेने के लिए प्रियंका से बेहतर कोई विकल्प नहीं है.

हालांकि राहुल गांधी खुद ये साफ कर चुके हैं कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा. उच्च सूत्रों के मुताबिक खुद प्रियंका गांधी भी इसके लिए तैयार नहीं हैं. लेकिन ये मांग इसलिए उठ रही है क्योंकि प्रियंका गांधी के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं को काफी उम्मीदें हैं. प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, ''कोई बोल रहा है तो कोई मौन है लेकिन पार्टी का हर कार्यकर्ता खुद को असहाय महसूस कर रहा है.''

प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष कब बनेंगी ये तो भविष्य बताएगा लेकिन इसकी चर्चा भर से बीजेपी कांग्रेस पर वंशवाद के आरोप नए सिरे से लगा रही है. बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कह दिया कि कांग्रेस पार्टी नहीं प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है. जल्द ही प्रियंका गांधी के बच्चों को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग शुरू हो जाएगी.

दरअसल यही वो आरोप है जिससे छुटकारा पाने के लिए राहुल गांधी चाहते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता बने. लेकिन वो चेहरा कौन होगा इसको लेकर सस्पेंस अभी बना हुआ है. कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने ये भी बताया है कि अगर नए अध्यक्ष को लेकर कोई आम असहमति नहीं बनती है तो फिर इस पद के लिए संगठन में चुनाव भी करवाए जा सकते हैं. जहां तक प्रियंका गांधी का सवाल है तो वो पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव के तौर पर काम कर रही हैं. सूत्रों ने ये साफ किया है कि वो फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal: कोलकाता में बारिश बनी आफत! आम तोड़ने गया युवक बना तूफान का शिकार... करंट लगने से दर्दनाक मौत
कोलकाता में बारिश बनी आफत! आम तोड़ने गया युवक बना तूफान का शिकार... करंट लगने से दर्दनाक मौत
20 लाख के शेयर, दहेज प्रताड़ना, प्रेग्नेंसी... ट्विशा शर्मा परिवार के गंभीर आरोप, इन प्वाइंट्स पर CBI कर रही फोकस
20 लाख के शेयर, दहेज प्रताड़ना, प्रेग्नेंसी... ट्विशा शर्मा परिवार के गंभीर आरोप, इन प्वाइंट्स पर CBI कर रही फोकस
NFHS-6 रिपोर्ट: महिला स्वास्थ्य में केरल मॉडल चमका, बिहार अब भी चुनौतियों से घिरा
NFHS-6 रिपोर्ट: महिला स्वास्थ्य में केरल मॉडल चमका, बिहार अब भी चुनौतियों से घिरा
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget