एक्सप्लोरर

Mahua Moitra Row: '2024 में जीतेंगे 400 से अधिक सीटें', बोले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, महुआ पर कसा तंज

Nishikant Dubey On Mahua Moitra: BJP सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP की सरकार और अधिक सीटों के साथ बनेगी. उन्होंने महुआ मोइत्रा पर भी टिप्पणी की है.

Mahua Moitra News: बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की प्रचंड बहुमत की जीत के बाद 2024 को लेकर भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 से अधिक सीटें जीतेगी. 

सोमवार (4 दिसंबर) से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन दुबे ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा  पर भी एक बार फिर तंज कसा. महुआ की संसद सदस्यता रहेगी या जाएगी, इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "महुआ मोईत्रा पर रिपोर्ट 12 बजे के बाद पेश होगी. देखिये रिपोर्ट में क्या है."

अधीर चौधरी पर निशाना
महुआ मोइत्रा के निष्कासन से संबंधित एथिक्स कमेटी के फैसले की रिपोर्ट लीक होने को लेकर लग रहे आरोपों पर उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर भी तंज कसा. निशिकांत दुबे ने कहा, "लगता है की अधीर जी ने रिपोर्ट लीक की है."

लोकसभा में कांग्रेस के नेता और अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर एथिक्स कमेटी की कार्रवाई की समीक्षा की मांग की है. उन्होंने मीडिया में रिपोर्ट लीक करने के भी आरोप लगाए हैं.

तृणमूल कांग्रेस की संसद महुआ मोइत्रा पर घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप हैं. इस मामले में एथिक्स कमेटी अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार कर चुकी है. इसे आज संसद के पटल पर पेश किया जाना है. दावा है की रिपोर्ट में उन्हें निष्कासित करने की अनुशंसा की गई है.

महुआ पर हैं ये है आरोप
महुआ मोइत्रा के पूर्व पार्टनर और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्रइ ने मोइत्रा पर संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था.  इस संबंध में जांच के लिए उन्होंने CBI के महानिदेशक को पत्र भेजा था, जिसके साथ उन्होंने कई साक्ष्य शामिल किए थे. देहाद्रइ की शिकायत के आधार पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया कि हीरानंदानी समूह के सीईओ दर्शन हीरानंदानी से 'कैश और महंगे तोहफो को लेकर' संसद में सवाल पूछती हैं."

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से महुआ मोइत्रा को निलंबित करने की मांग की. इस मामले को लेकर संसद की एथिक्स कमिटी जांच पूरी कर चुकी है. महुआ से पूछताछ हुई है. इसके पहले दर्शन हीरानंदानी ने हलफनामा देकर आरोप स्वीकार किया है और सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है जिससे महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.

ये भी पढ़ें :Mahua Moitra मामले की रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं BSP सांसद की मुश्किलें? स्पीकर ओम बिरला से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget