एक्सप्लोरर

विपक्ष की मांग- महुआ को बोलने दो, स्‍पीकर ने परंपरा, सोमनाथ चटर्जी और प्रणब मुखर्जी का हवाला देकर कही ये बात

Mahua Moitra Expelled: पैसे लेकर सवाल करने के मामले में महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द करने को लेकर उन्हें बोलने का मौका नहीं देने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि हम परंपरा का पालन कर रहे हैं.

Mahua Moitra Expelled: पैसे लेकर सवाल करने के मामले में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द करने को लेकर लोकसभा में शुक्रवार (8 दिसंबर) को चर्चा हुई. चर्चा के बाद मोइत्रा को लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया. चर्चा के दौरान बीजेपी सांसदों और विपक्षी सांसदों ने एक दूसरे को जमकर घेरा. विपक्षी नेताओं ने महुआ मोइत्रा को बोलने देने की मांग की तो इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने  सोमनाथ चटर्जी और प्रणब मुखर्जी का हवाला दिया. 

सदन में चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से महुआ मोइत्रा को मामले में बोलने का मौका देने को आग्रह किया. उन्होंने कहा, ''बिना मौके दिए निष्पक्ष सुनवाई कैसे हो सकती है?'' बिरला ने बंदोपाध्याय के आग्रह पर पुरानी संसदीय परिपाटी का हवाला देते हुए मना कर दिया.

लोकसभा स्पीकर क्या बोले?
ओम बिरला ने कहा, ''पुरानी परंपरा मेरे पास है. पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी और प्रणब मुखर्जी की रिपोर्ट पड़ी हुई है. अध्यक्ष जो भी नियम देते हैं वो ही माने जाते हैं. सोमनाथ चटर्जी ने कहा था कि जिन माननीय सदस्यों पर आरोप लगे हैं, उन्हें कमेटी के सामने अपना पक्ष रखने का उचित समय मिला है. पुरानी स्पीकर की तय की गई परंपरा का हमेशा से अगले स्पीकर पालन करते हैं.''

बीजेपी ने भी किया हमला
बीजेपी की सांसद हिना गावित ने भी कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ''वर्ष 2005 में इसी तरह के एक मामले में कांग्रेस की सरकार के समय जिस दिन रिपोर्ट आई थी, उसी दिन 10 सांसदों को सदन से बाहर निकाला गया था और उन्हें भी अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया था.''

बता दें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर संसद में सवाल किए हैं. इसके बाद दर्शन हीरानंदानी ने साइन किए हुए एफिडेविट में कहा कि हां, मैंने पैसे और महंगे गिफ्ट दिए हैं. मोइत्रा ने संसद में अडानी ग्रुप से जुड़े मामले में सवाल पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए किए हैं.  वहीं मोइत्रा इन आरोपों को खारिज करती रही है. 

ये भी पढ़ें- Mahua Moitra Expelled: क्या महुआ मोइत्रा अब चुनाव लड़ेंगी? खुद दिया जवाब | जानें उनके बारे में सबकुछ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
Xप्लेन: पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget