एक्सप्लोरर

Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर दिल्ली में विशेष कार्यक्रम, राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी समेत कई गेस्ट होंगे शामिल

Mahatma Gandhi: गांधी जयंती के खास मौके पर आज सिर्फ राजधानी दिल्ली में नहीं बल्कि अलग-अलग राज्यों में भी कार्यक्रम होने हैं. बिहार में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक खास पदयात्रा पर निकालेंगे.

Gandhi Jayanti 2022: आज गांधी जयंती है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर पूरे देश में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. हर कोई बापू को याद करेगा. इसी कड़ी में देश की राजाधानी दिल्ली में आज सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है.

कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, कई केन्द्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम सुबह 7:30 से 8:30 बजे राजघाट स्थित गांधी समाधि पर आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

यूपी के सीएम भी कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

गांधी जयंती पर उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी भाग लेंगे. सीएम के तय कार्यक्रम के अनुसार, योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर G.P.O. गांधी प्रतिमा के पास आयोजित पुष्पांजलि/माल्यार्पण कार्यक्रम में सुबह 8:30 बजे भाग लेंगे. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ही हजरतगंज स्थित क्षेत्रीय गांधी आश्रम में सुबह 8:45 बजे शामिल होंगे. 5 कालिदास मार्ग पर सुबह 10 बजे आयोजित गांधी जयंती कार्यक्रम में भी सीएम शामिल होंगे.

प्रशांत किशोर शुरू करेंगे खास पदयात्रा

चुनवी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज गांधी जयंती के दिन पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से अपनी ‘जन सुराज’ पदयात्रा शुरू करेंगे. 3500 किलोमीटर की पद यात्रा अगले एक से डेढ़ साल में बिहार के कोने-कोन में पहुंचेगी. प्रशांत किशोर ने आने वाले 10 वर्षों में बिहार को देश के शीर्ष दस राज्यों में शामिल करने के संकल्प के साथ जन सुराज अभियान के तहत इस पदयात्रा से जुड़ने की अपील की है.

प्रशांत किशोर ने कहा है कि इस पदयात्रा के तीन मूल उद्देश्य हैं. पहला समाज की मदद से जमीनी स्तर पर सही लोगों को चिह्न्ति करना, दूसरा उनको एक लोकतांत्रिक मंच पर लाने का प्रयास करना और तीसरा स्थानीय समस्याओं और संभावनाओं को बेहतर तरीके से समझना और उनके आधार पर नगरों एवं पंचायतों की प्राथमिकताओं की सूची बनाना व उनके विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करना. पदयात्रा सुबह 11:30 बजे पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू होगी.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election: नीतीश कुमार की पीएम बनने की इच्छा नहीं! तेजस्वी यादव बोले- वे केवल विपक्षियों को एकजुट कर रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget