एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: शिवसेना बोली- आग लगाने का काम कर रहे हैं संघ का झंडा उठाने वाले राज्यपाल कोश्यारी

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विरोधियों पर निशाना साधा है.शिवसेना ने कहा है कि गर्मी भी है और वायरस भी है. सरकार विरोधियों का कीड़ा भी बिलबिला रहा है.

मुंबई: देश में जानलेवा कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. पक्ष और विपक्ष कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के बजाय पिछले कुछ दिनों से आपस में ही भिड़ रही हैं. बीजेपी उद्धव सरकार पर आरोप लगा रही है कि वह कोरोना से लड़ने में नाकाम रही, इसलिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए. इस बीच बीजेपी-एनसीपी के नेता लगातार राज्यपाल भरतसिंह कोश्यारी से मुलाकात कर रहे हैं, जिसको लेकर अब शिवसेना राज्यपाल पर ही हमलावर हो गई है.

सामना में राज्यपाल और विरोधियों पर साधा निशाना 

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विरोधियों पर निशाना साधा है. सामना में लिखा है.’’राज्यपाल जिन नियुक्तियों के अधिकार की बात कर रहे हैं, वो सिर्फ संविधान में संशोधन करके ही मिल सकते हैं. राज्यपाल संघ का झंडा उठाने वाले संत महात्मा हैं.  ऐसे महात्मा आग लगाने का काम करेंगे, ये विश्वास नहीं किया जा सकता है.’’

सरकार विरोधियों का कीड़ा बिलबिला रहा है- शिवसेना

सामना में आगे लिखा है, ‘’उम्मीद थी गर्मी होगी तो वायरस मरेगा, लेकिन गर्मी भी है और वायरस भी है. सरकार विरोधियों का कीड़ा भी बिलबिला रहा है. राजभवन की आबोहवा खाना-पीना अच्छा है, इसलिए राज्यपाल से मिलने वालों का सिलसिला लगा रहता है. सरकार बनाने और बिगाड़ने वाले आते रहते हैं.’’

बता दें कि पिछले तीन दिनों में शिवसेना, एनसीपी नेताओं की राज्यपाल से हो रही मुलाक़ातें और दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच हो रही गुप्त बैठकों ने गठबंधन की सरकार पर कांग्रेस के महत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान से भी साफ हो गया है कि कांग्रेस की गठबंधन की इस सरकार में बन रहने की ज़्यादा दिलचस्पी नहीं है. ऐसे में क्या कांग्रेस को अलग रखकर शिवसेना-एनसीपी, बीजेपी के साथ सरकार बनाने के तरफ़ बढ़ रहे हैं?

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: राहुल बोले- उद्धव सरकार की आलोचना से नहीं, बल्कि BJP के राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग से दिक्कत

महाराष्ट्र में सरकार पर तलवार, उद्धव ठाकरे ने सुबह 11 बजे गठबंधन नेताओं की बैठक बुलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget