एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन पर गरीब महिला ने गिफ्ट किए 101 रुपए, सीएम की आंखों में आए आंसू

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गिफ्ट में 101 रुपए भेजने वाली महिला मजदूर ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के लिए दुआ भी मांगी और कहा कि जीवनभर आपको राष्ट्र की सेवा करने का मौका दिया जाना चाहिए.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल अपना 49वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान उन्हें हर छोटी बड़ी हस्तियों ने शुभकामनाएं संदेश भेजे. इस बीच कल उन्हें एक गरीब महिला मजदूर ने गिफ्ट के तौर पर 101 रुपए भेजे. जिसे देखकर सीएम देवेंद्र फडणवीस की आंखों में आंसू आ गए.

सीएम फडणवीस को गिफ्ट में 101 रुपए भेजने वाली महिला का नाम रेणुका साहिल गोंधली है, जो महाराष्ट्र के अहमदनगर के चिंचोली गांव की रहनी वाली है. महिला पेशे से मजदूर है. उसने ये रकम मनी ऑर्डर के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष को भेजी. 101 रुपए के साथ महिला ने सीएम के नाम एक पत्र भी लिखा, जिसमें उनसे अपने भतीजे की जान बचाने के लिए सीएम का आभार जताया.

रेणुका गोंधली ने बताया कि औरंगाबाद के गंगापुर के कनकोरी गांव में उनका 5 साल का भतीजा वेदांत कैंसर से पीड़ित था. बच्चे के माता-पिता बहुत गरीब थे, इसलिए उसका इलाज नहीं करा पा रहे थे. पहले ही उसके माता-पिता बच्चे के इलाज में काफी पैसा खर्च कर चुके थे.

मजदूर महिला ने आगे बताया, ‘’तब मैंने अपने बीमार भतीजे के इलाज के लिए सीएम फडणवीस के मोबाइल पर एसएमएस किया. सीएम डणवीस ने वह एसएमएस खारिज करने के बजाय तुंरत कार्यवाही की और वेदांत के इलाज के लिए 1.90 लाख रुपए दिए.’’ रेणुका ने बताया है कि बच्चा अब पूरी तरह से ठीक है.

मजदूर महिला ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के लिए दुआ भी मांगी और कहा, ‘’आपने मेरे एसएमएस को गंभीरता से लिया और मेरे भाई के बेटे की जान बचाई. मैं प्रार्थना करती हूं कि आप दूसरों के लिए भी इतनी बड़ी सेवा करें. इसलिए मैं अपनी तरफ से एक छोटा सा योगदान दे रही हूं. भगवान आपको आशीर्वाद दें.’’ रेणुका ने पत्र में कहा है कि जीवनभर आपको राष्ट्र की सेवा करने का मौका दिया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें

कश्मीर पर बड़बोलापन दिखाकर फंसे ट्रंप, भारत से लेकर अमेरिका तक हर तरफ हो रही किरकिरी

आम्रपाली ग्रुप का RERA रजिस्ट्रेशन रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ज़ब्त संपत्ति की नीलामी हो, ED करे मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

जम्मू-कश्मीर: जिस औरंगज़ेब को आतंकियों ने शहीद किया, अब उसके दो भाईयों ने भी ज्वाइन की इंडियन आर्मी

KBC 11 का दूसरा ट्रेलर लॉन्च, अमिताभ बच्चन बता रहे हैं सपनों के अलग उड़ान की एक नई कहानी

इस रिपोर्ट में देखिए- अमेरिका में पाकिस्तान की हुई बेइज्जती की पूरी कहानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget