एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में नहीं लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कही ये बात

महाराष्ट्र सरकार की राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है. सिर्फ गैर जरूरी रूप से घर से निकलने वाले लोगों पर सख्ती की जाएगी.

मुंबई: महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की खबरों पर ब्रेक लग गया है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्रा राजेश टोपे ने कहा है कि सरकार की राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है. राजेश टोपे ने यह भी कहा है कि राज्य में पब्लिक ट्रांस्पोर्ट भी पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा. साथ ही एक जिले से दूसरे जिले जाने पर भी कोई रोक टोक नहीं होगी.

राजेश टोपे ने कहा, "सरकार की बस और ट्रेन जैसे मास ट्रांसपोर्टेशन को बंद करने की मंशा नहीं है लेकिन गैर जरूरी रूप से सफर करने वाले लोगों को रोका जाएगा. अगर कोई बहुत जरूरी काम है तो पूर्व अनुमति के साथ जाना ठीक रहेगा. हमारी ऑक्सीजन की मांग 1550 मीट्रिक टन है, इसे पूरा किया जा रहा है. 1250 मीट्रिक टन महाराष्ट्र सरकार की तरफ से महाराष्ट्र में ही निर्माण हो रहा है. बाकी का 300 मीट्रिक टन बाहर के राज्यों से मंगवाया जा रहा है."

बता दें, महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेहद खराब है. बीते दिन मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 62,097 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 39,60,359 हो गई है. वहीं 519 संक्रमितों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 61,343 तक पहुंच गई है.

पीएम मोदी की राज्यों से अपील- लॉकडाउन से बचें
एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन से बचने और माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही थी. उन्होंने राज्य सरकारों से भी लॉकडाउन से बचने की अपील करते हुए कहा था कि यह अंतिम विकल्प है.

पीएम मोदी ने युवाओं से मोहल्ले और सोसाइटी में छोटी-छोटी कमेटियां बनाकर कोविड अनुशासन का पालन करवाने में मदद की अपील की है. मोदी ने कहा था, "आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है. मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें. लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है. और माइक्रो कन्टेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है. हम सभी का प्रयास, जीवन बचाने के लिए तो है ही, प्रयास ये भी है कि आर्थिक गतिविधियां और आजीविका, कम से कम प्रभावित हों."

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
TMC crisis: TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS प्रमुख मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय होसबाले ने जो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS चीफ मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय ने जो कहा...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग

वीडियोज

Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget