एक्सप्लोरर

Shiv Sena: शिवसेना नेताओं के वीडियो से छेड़छाड़ में आदित्य ठाकरे के करीबी अरेस्ट, अब SIT करेगी मामले की जांच

Viral Video: मुंबई पुलिस ने सोमवार को इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) के नेता साईनाथ दुर्गे को वीडियो से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. दुर्गे, आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी बताए जाते हैं.

Maharashtra Political Drama: महाराष्ट्र सरकार शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे और पार्टी की उप-नेता शीतल म्हात्रे के एक वीडियो से छेड़छाड़ करने के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करेगी. महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

वहीं पुलिस ने इस प्रकरण के सिलसिले में उद्धव ठाकरे गुट के एक नेता को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में अब तब पांच व्यक्ति गिरफ्तार किए जा चुके हैं. देसाई ने विधानसभा में कहा कि एसआईटी का नेतृत्व एक वरिष्ठ आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी करेंगे.

इस मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके हैं 4 लोग

इससे पहले दिन में, शिवसेना की यामिनी जाधव और मनीषा चौधरी ने सदन में इस मुद्दे को उठाया और उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के वीडियो से ‘‘छेड़छाड़’’ की. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, स्थानीय सांसद गोपाल शेट्टी और मनीषा चौधरी खुद भी मौजूद रही थीं. मंत्री ने कहा कि पुलिस ने पहले चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें विनायक दावरे (26) भी शामिल हैं, जो उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) के सोशल मीडिया प्रदेश समन्वयक हैं. उन्होंने कहा कि दावरे ने छेड़छाड़ किया गया वीडियो फेसबुक पर शेयर किया था जबकि अन्य तीन ने इसके प्रसार में मदद की थी.

पांचवां गिरफ्तार नेता आदित्य ठाकरे का करीबी

इस बीच, एक अधिकारी ने यहां बताया कि मुंबई पुलिस ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के नेता साईनाथ दुर्गे को वीडियो से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया. दुर्गे, आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी बताए जाते हैं. अधिकारी ने कहा कि पहले गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी 15 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गए हैं.

आरोपियों पर लगी हैं कई संगीन धाराएं

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354, 509, 500 और आईटी एक्ट के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें

Assam: असम के मटिया डिटेंशन सेंटर में ही रहेंगे सभी अवैध विदेशी, ट्रांसफर करने का काम हुआ पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
Xप्लेन: पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
पिटबुल अटैक में मालिक को मिले कितनी सजा, कुत्तों से कब मिलेगी निजात?
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget