एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस को लेकर उद्धव ठाकरे के कलंक वाले बयान पर विवाद, नितिन गडकरी ने भी दी प्रतिक्रिया

Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी) के चीफ उद्धव ठाकरे की ओर से देवेंद्र फड़णवीस पर की गई टिप्पणी के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर फाड़े हैं.

Uddhav Thackeray On Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. एनसीपी (NCP) की बगावत के बाद महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार के नेताओं और विपक्षी दलों में जुबानी जंग जारी है. अब राज्य के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) के चीफ उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis) को लेकर की गई टिप्पणी पर बवाल हो गया है.

उद्धव ठाकरे ने सोमवार (10 जुलाई) को देवेंद्र फड़णवीस के गृह क्षेत्र नागपुर में एक जनसभा में कहा कि देवेंद्र फड़णवीस की स्थिति इतनी विचित्र हो गई है कि असहनीय है और इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. एक बार उन्होंने कहा था कि मैं फिर आऊंगा, लेकिन वह अपने साथ दो और लोगों को लेकर आए. वे दो लोग कौन हैं. 

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

शिवसेना (यूबीटी) चीफ ने आगे कहा कि देवेंद्र फड़णवीस नागपुर के लिए कलंक हैं. उन्होंने कभी कहा था कि एनसीपी के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी कर लिया. बीजेपी नेता की ना का मतलब हां होता है. ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस की एक पुरानी ऑडियो क्लिप माइक्रोफोन पर सबको सुनवाई.

पूर्व सीएम ने कहा कि अब वे कह रहे हैं, उद्धव ठाकरे ने हमें छुरा घोंपा. सबसे पहले किसने उद्धव ठाकरे की पीठ में छुरा घोंपा? वे 2014 से 2019 तक सत्ता में थे. 2014 में शिवसेना ने गठबंधन नहीं तोड़ा. मैं तब कांग्रेस में नहीं गया था. मैं वही था और मैं वही हूं. 

नितिन गडकरी ने की निंदा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्धव ठाकरे की इस टिप्पणी की निंदा की है. उन्होंने ट्वीट किया कि जब वे (एमवीए) सत्ता में थे, तब उद्धव ठाकरे बीजेपी की ओर से किए गए विकास कार्यों पर चर्चा कर सकते हैं, लेकिन इतने निचले स्तर पर व्यक्तिगत आरोप लगाना महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति के अनुरूप नहीं है.

उद्धव ठाकरे के पोस्टर फाड़े

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को लेकर दिए गए इस बयान के बाद नागपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताते हुए उद्धव ठाकरे के पोस्टर फाड़े हैं. कुछ पोस्टर्स पर उद्धव ठाकरे के चेहरे पर कालिख भी पोती गई है. 

ये भी पढ़ें- 

Panchayat Elections 2023: बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे कल, हिंसा पर राज्यपाल ने अमित शाह को सौंपी रिपोर्ट, TMC ने किया पलटवार | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने SC में जजों नियुक्ति के लिए भेजे 5 नाम, जानें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने SC में जजों नियुक्ति के लिए भेजे 5 नाम, जानें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?
एअर इंडिया के विमान में फिर से तकनीकी खराबी, सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट 8 घंटे बाद वापस लौटी दिल्ली
एअर इंडिया के विमान में फिर से तकनीकी खराबी, सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट 8 घंटे बाद वापस लौटी दिल्ली
Parimatch Online Betting: परिमैच ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई!17 ठिकानों पर छापे, 1.56 करोड़ की संपत्ति जब्त
परिमैच ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई!17 ठिकानों पर छापे, 1.56 करोड़ की संपत्ति जब्त
Hyderabad Congress: हैदराबाद में कांग्रेस समीक्षा बैठक के दौरान भिड़े दो नेता, गांधी भवन में मचा हंगामा
हैदराबाद में कांग्रेस समीक्षा बैठक के दौरान भिड़े दो नेता, गांधी भवन में मचा हंगामा

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
Embed widget