एक्सप्लोरर

'हम बाला साहेब ठाकरे के आदर्शों को आगे ले जा रहे हैं', एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर पलटवार

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने आज गोरेगांव में रैली के दौरान एकनाथ शिंदे पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों को सत्ता का स्वाद चखाया, वे लोग आज रंग दिखा रहे हैं.

Eknath Shinde Attacks Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra CM Eknath Shinde) ने बुधवार को एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर पलटवार करते हुए दावा किया कि वह ही बाला साहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) के आदर्शों को वास्तव में आगे ले जा रहे हैं. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि बाला साहेब ठाकरे के आदर्शों को बदलने वाले उन्हें धोखेबाज करार दे रहे हैं. गौरलतब है कि महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों 'असली शिवसेना' को लेकर शिंदे और उद्धव गुट के बीच जुबानी जंग जारी है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. 

बता दें कि महाराष्ट्र की सीएम एकनाथ शिंदे ने बुधवार को दिल्ली का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र सरकार में उद्योग मंत्री उदय सामंत, बंदरगाह मंत्री दादाजी भूसे और बागवानी मंत्री संदीपन भुमारे भी साथ रहें. सीएम शिंदे ने अपने विधायकों के साथ महाराष्ट्र में राजमार्गों पर काम को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. सीएम शिंदे ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वही बाबा साहेब ठाकरे के आदर्शों को वास्तव में आगे ले जा रहे हैं. 

उद्धव ने शिंदे पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का यह बयान उस समय आया है, जब उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के गोरेगांव में शिवसेना (Shiv Sena) की रैली को संबोधित किया. उद्धव ने ठाकरे ने गोरेगांव में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बई हमारी मात्र भूमि है ये सिर्फ कोई रियल स्टेट की जमीन नहीं है, जिसे कोई भी हासिल कर लेगा. ये मुंबई हमारी मां है, जो हमारी मां पर नजर डालेगा उसे राजनीति से बाहर का रास्ता दिखा देंगे. वहीं उन्होंने एकनाथ शिंदे पर निशान साधते हुए कहा कि जिन लोगों को सत्ता का स्वाद चखाया, वे लोग आज रंग दिखा रहे हैं. तुम लोग उनको जवाब दोगे. 

केंद्र सरकार पर लगाया ये आरोप

उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हेल्थ में हमने काम किया है, किसी और राज्य ने किया है तो दिखाओ. हम पर भष्ट्राचार का आरोप लगाया जाता है, अगर युवाओं की जिंदगी बचाना भ्रष्टाचार है तो हम ये आगे भी करते रहेंगे. उद्धव ने कहा कि जिस समय हमारे ऊपर मंदिर खोलने का दबाव बनाया जा रहा था, उस समय हम अस्पताल खोल रहे थे. उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भी हमारे काम की तारीफ की थी. 

इसे भी पढ़ेंः-

Raju Srivastav Death: राजू श्रीवास्तव की मौत से गमगीन हुई इंडस्ट्री, सुभाष घई से लेकर दलेर मेहंदी बोले- 'इतनी जल्दी क्यों चले गए...'

अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच सचिन पायलट का बड़ा बयान- कांग्रेस में कोई भी दो पदों पर नहीं रह सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget