एक्सप्लोरर

Maharashtra: कुर्सी पर संकट के बीच महाराष्ट्र में उद्धव कैबिनेट की हुई बैठक, किसानों को लेकर हुआ ये फैसला

Maharashtra Political Crisis: सूत्रों के मुताबिक, नियमित तौर पर कर्ज का पैसा भरने वाले किसानों को 50000 रुपये अनुदान देने का फैसला महाराष्ट्र सरकार ने किया है.

Uddhav Thackeray Cabinet Decision: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने बड़े फैसले लिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, नियमित तौर पर कर्ज का पैसा भरने वाले किसानों को 50000 रुपये अनुदान देने का फैसला महाराष्ट्र सरकार ने किया है. साथ ही राजनीतिक आंदोलन में जो मामले दर्ज किए गए हैं वह वापस लिए जाएंगे. कैबिनेट की बैठक के बाद कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि नियमित विषयों जैसे कोविड की स्थिति आदि पर चर्चा हुई...(महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट) इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई.

इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने संकेत दिया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राज्य विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं, क्योंकि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के लिए संकट बेहद गहरा गया है.

राउत ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम राज्य विधानसभा को भंग करने की ओर ले जा रहे हैं.’’ इससे पहले, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के 40 विधायक उनके साथ असम के गुवाहाटी आए हैं और वे सभी, पार्टी के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की 'हिंदुत्व' विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

संकट में सरकार

शिवसेना के विधायकों ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है, जिसके कारण महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार संकट में आ गयी है.

शिंदे के नेतृत्व में बुधवार को सुबह असम के गुवाहाटी पहुंचे महाराष्ट्र के बागी विधायकों के एक समूह को कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के बाहरी इलाके में एक लग्ज़री होटल में ले जाया गया है.

गौरतलब है कि 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा में शिवसेना के 55, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 53 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं. सरकार बनाने के लिए 144 विधायकों का समर्थन जरूरी है.

Maharashtra: 'मैं उद्धव ठाकरे के साथ, मेरा किडनैप किया गया', नितिन देशमुख का गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget