एक्सप्लोरर

अमित शाह ने शिवसेना को लेकर दिया बयान, अब प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा-...जब बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी खामोशी को हमारी कमजोरी ना समझना. जब बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में जारी गतिरोध को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज पहली बार बयान दिया और कहा कि शिवसेना की मांग गलत थी. उन्होंने शिवसेना की तरफ से की गई मुख्यमंत्री पद की मांग पर कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री और मैंने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा कि अगर हमारा गठबंधन जीतता है तो देवेंद्र फडणवीस सीएम होंगे, तब किसी ने आपत्ति नहीं की थी. अब वे नई मांगें लेकर आए हैं जो हमें स्वीकार्य नहीं हैं.

अमित शाह के बयान के बाद शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने तीन ट्वीट किए. उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने शायराना अंदाज में हमले किए. उन्होंने कहा, ''हमारी खामोशी को हमारी कमजोरी ना समझना. जब बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी!''

प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ट्वीट का भी जवाब दिया. जिसमें एक पत्रकार ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का हिस्सा ट्विटर पर अपलोड किया. जिसमें प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं, ''एक बात बिल्कुल स्पष्ट है, महाराष्ट्र में एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति (गठबंधन) की सरकार बनने जा रही है.''

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''तो? समझौतों की शर्त को लेकर एक पब्लिक स्पीच बनाम अपने सहयोगी के साथ गोपनीय समझौता आपकी सफाई नहीं हो सकती.''

बता दें कि महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को सभी 288 सीटों पर चुनाव नतीजों की घोषणा की गई थी. बीजेपी इस चुनाव में शिवसेना के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ी. बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की. इस चुनाव में बीजेपी को 17 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा. इस मौके को देखते हुए शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद की मांग कर दी. जिसे बीजेपी ने खारिज कर दिया. यही वजह रही कि महाराष्ट्र में अब तक सरकार गठन नहीं हो सका है.

महाराष्ट्र में गतिरोध पर अमित शाह का पहला बयान, कहा- शिवसेना की 50-50 की मांग गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget