एक्सप्लोरर

NCP Political Crisis: एनसीपी में यूं ही नहीं उठे बगावत के सुर, जानिए क्यों नाराज हुए अजित पवार के विधायक

Maharashtra Politics Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उलटफेर देखने को मिला है. एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने बगावत कर दी और एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम बन गए हैं.

Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलफेर हुआ है. एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे और विपक्ष के नेता रहे अजित पवार ने बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इससे पहले वो अपने कुछ समर्थक विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे, जहां पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पहले से मौजूद थे.

राजनीति के दिग्गज शरद पवार ने हाल ही में एनसीपी में फेरबदल किया. उन्होंने अपनी बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नई जिम्मेदारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था. इसके बाद से खबरें आ रहीं थीं कि अजित पवार इससे नाराज हैं. इसके बाद से बगावत के सुर सुनाई पड़े. हालांकि इसको लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई और अजित पवार को संभालने की कोशिश की जाने लगी.

इसलिए नाराज हो गए अजित पवार के विधायक

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बिहार की राजधानी पटना में हुई विपक्षी एकता की बैठक में एनसीपी चीफ शरद पवार भी शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने विपक्षी एकता बैठक में मंच साझा किया और राहुल गांधी के साथ सहयोग करने का फैसला किया. विधायकों का कहना है कि ये शरद पवार का एकतरफा फैसला था. इसी बात को लेकर अजित पवार के समर्थन वाले विधायक नाराज बताए जा रहे हैं.

अजित पवार ने की थी मीटिंग

इससे पहले रविवार (02 जुलाई) को अजित पवार ने अपने निवास पर एनसीपी विधायकों की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में अब तक दिलीप वालसे पाटिल, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे, दौलत दोराडा जैसे नेता पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक बैठक में शामिल सभी विधायकों ने एक सुर में मांग की है कि अजित पवार को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाए. हालांकि इसके बैठक के कुछ देर बाद ही अजित पवार कई विधायकों के साथ राजभवन में दिखे जहां उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली.

एनसीपी की बैठक पर क्या बोले शरद पवार?

इससे पहले अजित पवार ने एनसीपी विधायकों की बैठक बुलाई थी. जिसपर एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा था कि मुझे ठीक से नहीं पता कि यह बैठक क्यों बुलाई गई है, लेकिन विपक्ष के नेता होने के नाते उन्हें (अजित पवार) विधायकों की बैठक बुलाने का अधिकार है. वह ऐसा नियमित रूप से करते हैं. मुझे इस बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें: NCP Ajit Pawar Takes Oath: अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, NDA में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget