एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में विधायकों की अयोग्यता मामले में SC ने लगाई फटकार तो क्या बोले स्पीकर राहुल नार्वेकर?

Maharashtra MLA Disqualification: सीएम एकनाथ शिंदे और कई विधायकों की अयोग्यता पर फैसले में स्पीकर राहुल नार्वेकर की तरफ से हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई तो आदित्य ठाकरे ने निशाना साधा.

Rahul Naverkar On Aaditya Thackeray: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कई विधायकों की अयोग्यता पर फैसले में स्पीकर राहुल नार्वेकर की ओर से हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी जताने को लेकर पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने हमला किया. इसपर राहुल नार्वेकर ने पलटवार किया.

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के बयान को लेकर कहा, ''संविधान में जिसे भी भरोसा है वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश  का आदर करेंगे. हम निर्णय को लेने में देरी नहीं करेंगे. जो भी फैसला वो नियम के आधार पर होगा. देरी का आरोप कोई भी लगा सकता है. मैं इस बेबुनियाद आरोप पर जवाब देना उचित नहीं समझता. ''

आदित्य ठाकरे  ने क्या कहा?
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘उनसे (विधानसभा अध्यक्ष) उम्मीद की जाती है कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करेंगे. उन्हें एक विशिष्ट समय सीमा में काम करना होगा और न्याय देना होगा.न्याय में देरी न्याय न मिलने के बराबर है.’' उन्होंने आगे कहा कि हम कार्य़वाही देखेंगे तो पता लगेगा कि अब वो स्पीकर नहीं रहेंगे. 

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड, जस्टिस जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्र की पीठ ने कहा कि (अयोग्य ठहराये जाने की) कार्यवाही महज दिखावा नहीं होनी चाहिए और और वह (स्पीकर) कोर्ट आदेश को विफल नहीं कर सकते हैं. 

पीठ ने कहा, ‘‘किसी को तो (विधानसभा) अध्यक्ष को यह सलाह देनी होगी. वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनेदखी नहीं कर सकते हैं. वह किस तरह की समय सीमा को बता रहे हैं.. यह (अयोग्यता संबंधी कार्रवाई) एक संक्षिप्त प्रक्रिया है.’’

ये भी पढ़ें- '...आदेशों को विफल नहीं कर सकते', विधायकों की अयोग्यता मामले में SC की सख्त टिप्पणी, शरद पवार और संजय राउत ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास, आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अभिजीत दीपके बोले- 'अब मेरे बिना कोई...'
सौरव दास, आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अभिजीत दीपके बोले- 'अब मेरे बिना कोई...'
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
Embed widget