एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सरकार के आश्वासन के बाद, आंखों में सपने लिए अपने घर को लौटे किसान

किसानों ने कल अपना आंदोलन वापस ले लिया था जब बीजेपी नीत सरकार ने घोषणा की कि उसने किसानों की लगभग सभी मांगों को लिखित रूप में स्वीकार कर लिया है और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया है.

मुंबई: नासिक से 180 किलोमीटर की दूरी तय करके महाराष्ट्र पहुंचे आंदोलनकारी किसान आज महाराष्ट्र सरकार से मांगे मान लेने का आश्वासन और आंखों में दिन बदलने का सपने लेकर अपने- अपने घरों को वापस लौट गए. सीपीआईएम की अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के बैनर तले करीब 35,000 किसान नासिक से 180 किलोमीटर की दूरी तय कर मुंबई पहुंचे थे. तपते सूरज के नीचे छह दिन से पैदल चलकर आए इन किसानों की मांग पूर्ण कर्जमाफी और वन भूमि के उनके अधिकार को लेकर थी.

किसानों ने कल अपना आंदोलन वापस ले लिया था जब बीजेपी नीत सरकार ने घोषणा की कि उसने किसानों की लगभग सभी मांगों को लिखित रूप में स्वीकार कर लिया है और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया है. इन प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर किसान और आदिवासी शामिल थे. ये लोग अपना आंदोलन कल मुंबई तक ले आए जहां वह आजाद मैदान में इकट्ठा हुए.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आंदोलनकारी यातायात के विभिन्न माध्यमों के जरिए अपने घर लौटे. उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों को घर लौटाने के लिए दो रेलों की व्यवस्था की. एआईकेएस के अध्यक्ष और सीपीआईएम केंद्रीय समिति के एक सदस्य अशोक धावले ने बताया कि किसान सरकार द्वारा चलाई गई विशेष रेलों से रवाना हुए.

सभी किसानों ने टिकट खरीदी और तब यात्रा की क्योंकि सरकार से किसी तरह का समर्थन लेना ठीक नहीं था. “ जब 11 मार्च की रात हमारा मार्च सोमैया मैदान पहुंचा था, सरकार हमें दक्षिणी मुंबई छोड़ने के लिए 100 बेस्ट बसें उपलब्ध कराने को तैयार थी. लेकिन हमने उस दिन भी किसी तरह की मदद लेने से इंकार कर दिया था.” धावले ने कहा कि किसानों को सरकार से जो कुछ भी मिला वे उससे खुश थे. उन्होंने कहा, “ हमने जंग जीत ली है, लेकिन संघर्ष अभी भी जारी है. हम देखना चाहते हैं कि जमीनी स्तर पर सरकार किस तरह से हमें दिए गए लिखित आश्वासन को अंजाम देती है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget