एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का कांग्रेस पर हमला, कहा- बीजेपी से नहीं तो क्या आर्टिकल 370 के खात्मे के विरोधी से करता गठबंधन

मुंबई में दशहरा रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी का समर्थन नहीं करते तो क्या कांग्रेस का करते, जिसने आर्टिकल 370 हटाने का विरोध किया.

मुंबईः विजयादशमी के मौके पर मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने यह भी बताया कि क्यों उनकी पार्टी शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी को इशारे-इशारों में नसीहत भी दे डाली. बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि शिवसैनिकों को धोखा देने की हिम्मत किसी को नहीं करनी चाहिए.

कांग्रेस पर बोला हमला

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए और बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर ठाकरे ने कहा कि क्या शिवसेना को बीजेपी की बजाय कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए था, जिसने आर्टिकल 370 को हटाने और राजद्रोह कानून का विरोध किया है.

राम मंदिर निर्माण के लिए बने कानून

अपने भाषण के दौरान शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि अयोध्या के विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने के लिए एक विशेष कानून की भी मांग की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्टिकल-370 के बाद अब सरकार का अगला एजेंडा 'समान नागरिक संहिता' होना चाहिए.

बीजेपी के साथ हमारा गठबंधन वास्तविक

शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर कहा, ''हमारा गठबंधन वास्तविक है, जबकि एसपी-बीएसपी ने केवल सत्ता के लालच में गठबंधन किया इसलिए लोगों ने उसे खारिज कर दिया.'' रैली के दौरान विपक्षियों पर हमलावर दिख रहे ठाकरे ने महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन पर भी निशाना साधा.

शिवसैनिकों से मांगी माफी

बीजेपी के साथ गठबंधन को जायज ठहराते हुए ठाकरे ने कहा, ''बीजेपी के साथ गठबंधन राज्य के हित में किया गया है. हमें कुछ समझौता करना था. मैं उन शिवसैनिकों से माफी मांगता हूं जिनकी सीट गठबंधन के सहयोगियों को गईं.''

शिवसैनिक किसी के सामने नहीं झुकते

इस दौरान ठाकरे उन अफवाहों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि शिवसेना सीट बंटवारे पर बीजेपी के सामने झुक गई. उन्होंने कहा, ''शिवसेना छत्रपति शिवाजी महाराज और मराठी मानुष को छोड़कर किसी के आगे नहीं झुकती.''

उद्धव ठाकरे की मांग, अयोध्या में राम मंदिर के लिए विशेष कानून बने

डरपोक परवेज मुशर्रफ ने कारिगल का नाम लेकर भारत को धमकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget