एक्सप्लोरर

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में फंसा पेंच? आरएसएस ने संभाली कमान, इन दो नेताओं को बता दिया पहली पसंद

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब आरएसएस भी मुख्य भूमिका में है. इस कड़ी में बीजेपी और आरएसएस के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं. 

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) भी मैदान में उतर चुका है. आरएसएस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपनी पहली पसंद बताया है. राज्य विधानसभा चुनाव के लिए एक ओर जहां सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. वहीं महाराष्ट्र मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी में लगातार बैठकें हो रही हैं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और आरएसएस (RSS) के बीच कई मुलाकात हो चुकी हैं. हालांकि, लोकसभा चुनाव मे मिली हार के बाद आरएसएस ने भाजपा (BJP) पर नाराजगी जताई है. आरएसएस के पदाधिकारियों ने चिंता जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन से सबक नहीं लिया गया तो विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की सत्ता हाथ से जा सकती है.

क्या है आरएसएस का प्लान?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के मद्देनजर अब भाजपा-आरएसएस के सभी नए और पुराने पदाधिकारी बैठकों में चुनाव लड़ने की रणनीति बना रहे हैं. इस कड़ी में मुंबई में पिछले हफ्ते कई बार आरएसएस और भाजपा के बीच बैठक हुई. खबर है कि इन बैठकों में उन सीटों पर चर्चा हुई जहां पार्टी की अच्छी पकड़ नहीं है.

संघ ने क्या सलाह दी?

संघ की राय है की भाजपा के कुछ नेताओं को छोड़कर  कोई भी हिंदुत्व के मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं कर रहा है. सलाह दी गई कि अगर बीजेपी को अजित पवार की जरूरत है तो कई बार आलोचना करने पर नियंत्रण की जरूरत है. इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी मे समन्वय होने की जरूरत पर भी ध्यान दिया गया. 

बीजेपी नेताओं को क्या सलाह दी?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बीजेपी नेताओं को लोकसभा में हुई गलतियों पर जोर देने के निर्देश दिए है. कहा गया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सलाह दी कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मजबूत रणनीति बनाई जाए और उस पर अमल किया जाए.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को महाराष्ट्र में हार का सामना करना पड़ा तो ये काफी नुकसानदायक होगा. यही कारण है कि आरएसएस भी अब आगे आकर मुख्य भूमिका निभा रहा है. सूत्रों के मुताबिक हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ने को आधार मानते हुए ही एकनाथ शिंदे को भी पसंद बताया गया है. बता दें कि महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: ABP Shikar Sammelan: बीजेपी क्यों नहीं कर पाई 400 पार, ABP शिखर सम्मेलन में प्रल्हाद जोशी ने बता दिया

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget