एक्सप्लोरर

Maharashtra Assembly Floor Test: फ्लोर टेस्ट में होगी शिंदे सरकार की अग्निपरीक्षा, जानिए किसके पक्ष में कितने नंबर

Floor Test: शिंदे सरकार को फ्लोर टेस्ट में आज बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 144 विधायकों का समर्थन साबित करना होगा. बीजेपी-शिंदे गुट का दावा है कि वो आसानी से विश्वासमत हासिल कर लेंगे.

Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर करने वाले बागी विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में बनी नई सरकार को आज फ्लोर टेस्ट (Floor Test) का सामना करना है. महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) में फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने विधायकों के साथ एक अहम बैठक भी की. इस बैठक में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) समेत सभी बीजेपी विधायक (BJPs MLA) भी मौजूद रहे. बैठक में बहुमत परीक्षण के लिए शिवसेना-बीजेपी गठबंधन सरकार की रणनीति क्या होगी इस बात को लेकर चर्चा की गई. वहीं, शिंदे-बीजेपी गठबंधन सरकार आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार बताई जा रही है. 

आपको बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना (Shiv Sena) के एक विधायक रमेश लटके का पिछले महीने निधन होने के बाद इस समय 287 विधायक हैं. शिंदे सरकार को फ्लोर टेस्ट में आज बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 144 विधायकों का समर्थन साबित करना होगा. शिंदे गुट बहुमत के आकड़ों को लेकर काफी आश्वस्त दिखाई दे रहा है. उनका दावा है कि उनके पास शिवसेना के 39 विधायक हैं. वहीं निर्दलीय और छोटे दलों को मिलाकर 10 अन्य विधायकों का समर्थन भी उन्हें हासिल है. वहीं सूत्रों का कहना है कि उद्धव ठाकरे को फ्लोर टेस्ट के दौरान एक और झटका लग सकता है. शिवेसने के एक और विधायक संतोष बांगर के शिंदे गुट में शामिल होने की खबर है. आज विश्वासमत के दौरान साफ होगी तस्वीर.

बीजेपी-शिंदे गुट के इसलिए बड़ा हौंसला

बता दें कि कल यानी रविवार को हुए स्पीकर चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. स्पीकर के चुनाव में जीत के लिए 144 वोटों की आवश्यकता थी. लेकिन वोटिंग में बीजेपी-शिंदे गुट के गठबंधन के पक्ष में 164 वोट पड़े थे. जिसका मतलब है कि राहुल नार्वेकर को आवश्यक से 20 वोट अधिक मिले थे. वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी को 107 वोट ही मिल पाए थे. राहुल नार्वेकर को 47 वोट अधिक मिले. इस जीत के बाद से बीजेपी-शिंदे गुट के हौसले बुलंद हैं. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा जताया है कि फ्लोर टेस्ट में सरकार को 166 वोट मिलेंगे. 

महाराष्ट्र विधानसभा सीटों का समीकरण

मौजूदा विधानसभा में बीजेपी के पास 106 विधायक हैं. शिवसेना के 55, NCP के 53, कांग्रेस के 44, बहुजन विकास अघाड़ी के 3, समाजवादी पार्टी के 2, AIMIM के 2, प्रखर जनशक्ति पार्टी के 2 विधायक हैं. इनके अलावा, MNS, सीपीएम, पीडब्लूपी, स्वाभिमान पक्ष, राष्ट्रीय समाज पक्ष, जनसुराज्य शक्ति पार्टी, क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी के 1-1 विधायक हैं. सदन में निर्दलीय विधायकों की संख्या 13 है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में H1N1 और फ्लू को लेकर बढ़ी सतर्कता, जेपी नड्डा ने की समीक्षा बैठक
दिल्ली में H1N1 और फ्लू को लेकर बढ़ी सतर्कता, जेपी नड्डा ने की समीक्षा बैठक
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन ने वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन ने वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget