एक्सप्लोरर

Maharashtra Crisis: उद्धव ठाकरे के इस्तीफे से अचानक बदली महाराष्ट्र की सियासी स्थिति, सिर्फ इतने दिन चला सके सरकार

Maharashtra Crisis: उद्धव ठाकरे 26 नवंबर 2019 को शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के साथ आने से महाविकास अघाडी गठबंधन के अध्यक्ष बने. इसके बाद 28 नवंबर 2019 को उन्होंने सीएम पद की शपथ ली.

Maharashtra Crisis:  महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले कई दिनों से चल रहा राजनीतिक हंगाम बुधवार को उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के सीएम पद के इस्तीफे के ऐलान के साथ खत्म हो गया है. शिवसेना (Shiv Sena) चीफ ठाकरे ने यह भी घोषणा कर दी कि वह विधानसभा परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा देने जा रहे हैं.  ठाकरे ने यह घोषणा सुप्रीम कोर्ट द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल की ओर से गुरुवार को उनके नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (Mahavikas Aghadi) सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए दिए निर्देश पर रोक लगाने से इनकार करने के कुछ मिनटों के बाद की.

उद्धव ठाकरे 26 नवंबर 2019 को विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के साथ आने से बने महाविकास अघाडी गठबंधन के अध्यक्ष चुने गए. इसके बाद 28 नवंबर 2019 को उन्होंने सीएम पद की शपथ ली. ठाकरे कुल 2 साल 213 दिन ही महाविकास अघाडी सरकार चला सके.

सरकार को लेकर हमेशा उठता रहा सवाल
महाविकास अघाडी सरकार के बनने के बाद से ही इसके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं. बहुत से विश्लेषकों का मानना था कि तीनों राजनीतिक दलों में वैचारिक रूप से बहुत दूरी है जिसकी वजह से सरकार का लंबा चल पाना मुश्किल है. हालांकि ऐसा नहीं हुआ बल्कि शिवसेना के अंदर हुई बगावत इस सरकार के गिरने का कारण बनी.

केवल दो नेता ही पूरे पांच साल तक रह पाए सीएम
महाराष्ट्र की राजनीती खासी चुनौतीपूर्ण रही है. केवल दो ही मुख्यमंत्री आज तक राज्य में ऐसे रहे हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया.  कांग्रेस के वसंतराव नाइक और बीजेपी देवेंद्र फडणवीस ही ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने पूरे पांच साल मुख्यमंत्री कार्यालय संभाला है.

कांग्रेस वंसतराव नाइक (Vasantrao Naik) के नाम राज्य में सबसे लंबे तक सीएम पद पर बने रहने का रिकॉर्ड कायम है. वह 5 दिसंबर 1963 से 20 फरवरी 1975 तक (11 साल 78 दिन) राज्य के मुख्यमंत्री रहे. इसके साथ ही वह इकलौते ऐसे नेता हैं जो अपना पहला कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर लगातार दूसरी बार सीएम पद पर बैठे.  देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) भी लगातार दूसरी बार सीएम बने लेकिन सिर्फ चार ही दिन इस पद पर रह सके.

यह भी पढ़ें: 

Maharashtra Crisis: कुछ ऐसे पलटी महाराष्ट्र की सियासी बाजी, उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद अब BJP कर रही सरकार बनाने की तैयारी

Uddhav Thackeray Resigns: फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे का CM पद से इस्तीफा, विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? सोनम वांगचुक-अभिजीत दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? वांगचुक-दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget