एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: 24 घंटे में आए कोरोना के 5560 नए मामले, अब इन शर्तों के साथ खुलेंगे मॉल, जिम और स्पा | पढ़ें गाइडलाइन्स

Maharashtra COVID 19 Guidelines: महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के से 5,560 लोग संक्रमित हुए और 163 मरीजों की जान चली गई.

Maharashtra COVID 19 Guidelines: कोरोना की दूसरी लहर से सबसे अधिक प्रभावित रहे महाराष्ट्र में जैसे-जैसे नए मामलों में कमी देखी जा रही है, सरकार 'ब्रेक द चेन' के तहत पाबंदियों में भी छूट दे रही है. उद्धव सरकार ने 15 अगस्त से मॉल, रेस्तरां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुला रखने की अनुमति देने का फैसला किया है. हालांकि, इसके साथ यह शर्त भी होगी कि सभी कर्मचारियों का पूरी तरह से टीकाकरण होना चाहिए. कस्टमर को भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा.

इसके अलावा, दुकानें भी रात 10 बजे तक खुली रखने की अनुमति दी गई है. स्पा और जिम को भी इस शर्त पर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी जाएगी कि इन प्रतिष्ठानों के सभी कर्मचारी दोनों टीके की दोनों खुराकें ले चुके हों.

इनडोर खेलों की अनुमति होगी, लेकिन सिनेमा हॉल और धार्मिक स्थल अगले आदेश तक बंद रहेंगे. खुले स्थानों में होने वाली शादियों में 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी. जबकि बंद हॉल में होने वाले कार्यक्रमों में 100 या कार्यक्रम स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को शामिल होने की इजाजत होगी. गाइडलाइन के मुताबिक, प्ले ग्राउंड, बीच और चौपाटी खोले जाने का फैसला स्थानीय प्रशासन को दिया गया है.

महाराष्ट्र: 24 घंटे में आए कोरोना के 5560 नए मामले, अब इन शर्तों के साथ खुलेंगे मॉल, जिम और स्पा | पढ़ें गाइडलाइन्स

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए, जिनमें से सात मामले मुंबई से हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इन नए मामलों के सामने आने के साथ महाराष्ट्र में अब तक डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमण के 65 मामले सामने आ चुके हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले

राज्य में 24 घंटे में कोरोना वायरस से 5,560 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 163 मरीजों की मौत हुई है. इतने ही समय में 6,944 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है. इसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 61,66,620 पहुंच गई है.

राज्य में अब तक 63,69,002 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 1,34,364 मरीजों की मौत हुई है. मंगलवर को संक्रमण के 5,609 नए मामले मिले थे और 137 संक्रमितों की जान गई थी. इस समय राज्य में 64,570 मरीजों का इलाज चल रहा है. 

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने कहा- नियमों को ताक पर रखकर लोन लिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget