एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना का ग्राफ हो रहा है स्थिर, मुंबई यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आई बात

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 हजार के करीब पहुंच गई है. राज्य में अब तक 59,546 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं.

मुंबई: देश में जहां कोरोना से संक्रमितों की संख्या एक लाख 58 हजार के ऊपर जा चुकी है. वहीं महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक करीब 60 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. यह आंकड़ा देशभर में सबसे ज्यादा है. मुंबई यूनिवर्सिटी के रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति चिंताजनक नहीं है.

मुंबई यूनिवर्सिटी के इस रिसर्च के मुताबिक़, पिछले हफ़्ते महाराष्ट्र में एक दिन में 3000 मामले आ रहे थे जो पिछले कुछ दिनों से 2000 से 2500 हो रहे हैं. जो महाराष्ट्र के कोरोना के ग्राफ़ को ऊपर की बजाए स्थिर रख रहा है और आनेवाले कुछ दिनों में नीचे भी ले आएगा.

इसके अलावा महाराष्ट्र में खासतौर पर मुंबई में भले ही मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन उनमें कोरोना से रिकवरी रेट 32% तक पहुंच गई है. महाराष्ट्र में कोरोना की ग्रोथ रेट की बात की जाए तो यह 6% ही है, वहीं महाराष्ट्र का मृत्यु दर अभी 4 % है.

महाराष्ट्र की बड़ी आबादी को देखते हुए ये आंकड़े स्थिर और दूसरे राज्यों की तुलना में समान भी हैं. केवल मुंबई की आबादी 1.5 करोड़ है, और एशिया के सबसे बड़े स्लम में से 40 स्लम केवल महाराष्ट्र में है जिसके चलते सोशल डिस्टेंन्सिंग का पालन होना मुश्किल साबित हुआ और मामले बढ़ने लगे लेकिन फिर भी स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं गई.

लेकिन अब मुंबई के प्रवासी मज़दूरों की संख्या जैसे-जैसे घट रही है वैसे-वैसे मुंबई के धारावी जैसे हॉटस्पॉट में मरीज़ों की संख्या भी कम हो रही है. रिसर्च के मुताबिक़ अगर महाराष्ट्र के कोरोना का डबलिंग रेट 20-40 दिन तक बढ़ा भी देता है फिर भी महाराष्ट्र में रोज़ाना 1000 से 1500 मरीज़ आएंगे. रिसर्च के मुताबिक़ एक महीने के अंदर स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी. लेकिन कुछ महीनों तक कोरोना की लहर महाराष्ट्र में आम रहेगी.

इस रिसर्च के ज़रिए महाराष्ट्र का कोरोना ग्राफ 21 जुन तक नियंत्रण में आने की बात सामने आ रही है. बशर्ते लोग प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करें और खुद को सुरक्षित रख तो ऐसा हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः केरल सरकार ऑनलाइन बेचेगी शराब, BevQ नाम से लॉन्च करेगी ऐप पुलवामा में एक और आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने IED से भरी कार को बरामद कर उड़ाया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget