एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कांग्रेस को झटका, मौजूदा एमएलसी चंद्रकांत रघुवंशी और सीनियर नेता अमरीश पटेल ने दिया इस्तीफा

इससे पहले भी कई नेता कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो चुके हैं. आज पूर्व विधायक चंद्रकांत रघुवंशी और सीनियर नेता अमरीश पटेल ने इस्तीफा दे दिया. महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ दिनों का समय बाकी रह गया है. इस बीच कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे हैं. नंदुबार के पूर्व विधायक और मौजूदा एमएलसी चंद्रकांत रघुवंशी और वरिष्ठ नेता अमरीश पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. वे शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. पहले भी कई नेता कांग्रेस छोड़कर दूसरे पार्टियों में शामिल हो चुके हैं.

इससे पहले नेता विपक्ष विखे पाटिल ने जुलाई में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए और उन्हें फडणवीस सरकार में मंत्री बनाया गया. आज बीजेपी ने उन्हें शिरडी से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

राज्य में विधानसभा की 288 सीटे हैं. कांग्रेस और एनसीपी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस और एनसीपी दोनों 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बाकी 38 सीटें अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई हैं. 2014 में कांग्रेस ने 42 सीटों पर कब्जा जमाया था जबकि एनसीपी के खाते में 41 सीटें आई थीं.

वहीं बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की बात करें तो बीजेपी ने 125 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. शिवसेना के खाते में 124 सीटें गई हैं. इसमें से उसने 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. बीजेपी की 125 और शिवसेना की 124 के सीटों के बाद बची हुई 39 सीटों को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है. उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी चुनाव लड़ रहे हैं. 60 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ रहा हो.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: आधी सीटों की मांग करने वाली शिवसेना कम सीटों पर क्यों मान गई?

चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख नामांकन की आखिरी तारीख - 4 अक्टूबर स्क्रूटनी की तारीख- 5 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख- 7 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन-19 अक्टूबर चुनाव की तारीख- 21 अक्टूबर मतगणना की तारीख- 24 अक्टूबर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे साल 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ी थी. उस वक्त बीजेपी 122 सीटें जीतने में कामयाब रही थी जबकि शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं. 2014 के चुनाव में कांग्रेस 42 सीटें और एनसीपी 41 सीटें जीतने में कामयाब रही थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget