एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः उद्धव ठाकरे से मातोश्री मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक ऋतुराज पाटिल, कयासों का दौर शुरू

इससे पहले शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि हम दोनों के बीच महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर भी चर्चा हुई.

मुंबईः महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी के बीच खींचतान जारी है. इस बीच कांग्रेस विधायक ऋतुराज पाटिल उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे. ऋतुराज पाटिल करीब 12 बजे मातोश्री पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात चली. बाहर निकलने के बाद पाटिल ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया और चुपचाप गाड़ी में बैठकर निकल गए. ऋतुराज पाटिल डी. वाई. पाटील के पड़पोते हैं.

बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच गतिरोध कायम है. शिवसेना चाहती है कि बीजेपी विधानसभा में 50-50 फॉर्मूले को लागू करे और लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करे.

कांग्रेस ने शिवसेना को दिया है मुख्यमंत्री पद का ऑफर

वहीं बीजेपी की कोशिश है कि महाराष्ट्र में उसके नेतृत्व में पांच साल की सरकार चले. चुनावी नतीजे आने के बाद शिवसेना ढाई-ढाई साल दोनों दलों की और से मुख्यमंत्री पद समेत कई मांगों को लेकर अड़ गई है.

इससे पहले कांग्रेस ने शिवसेना को खुला ऑफर दिया था. कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद हुसैन दलवई ने कहा था कि अगर शिवसेना हमारे साथ आती है तो मुख्यमंत्री उन्हीं का होगा.

चार निर्दलीय विधायकों का मिल चुका है समर्थन

बुधवार को चार निर्दलीय विधायकों ने शिवसेना को समर्थन देने का एलान किया था. इसके अलावा दो पार्टियों के तीन और विधायकों ने शिवसेना को अपना समर्थन देने का फैसला किया था.

चार विधायकों में मंजुला गवित, चंद्रकांत पाटिल, आशीष जायसवाल और नरेंद्र भोंडेकर शामिल हैं. इसके अलावा प्रहार जनशक्ति पार्टी के बच्चु काडु और राज कुमार पटेल और क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी के शंकरराव गडख ने भी शिवसेना को समर्थन दिया है.

शरद पवार से हुई मुलाकात

इससे पहले शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर संजय राउत ने कहा कि वे शरद पवार को दिवाली की बधाई देने गए थे. शिवसेना नेता राउत ने बताया कि हम दोनों के बीच महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर भी चर्चा हुई.

बीजेपी है सबसे बड़ी पार्टी

बता दें कि एनसीपी महाराष्ट्र की तीसरी सबसे पार्टी बनकर उभरी है. विधानसभा चुनाव में एनसीपी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है. इस चुनाव में बीजेपी के पास 105, शिवसेना के पास 56 और कांग्रेस के 44 विधायकों ने जीत दर्ज की है. राज्य में सभी 288 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

महाराष्ट्र: चार निर्दलीय, प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो और क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी के एक विधायक ने शिवसेना का किया समर्थन

महाराष्ट्र में नहीं थम रही 'सत्ता की मलाई' के लिए लड़ाई, शिवसेना-BJP में कौन बाप, कौन बच्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget