एक्सप्लोरर

कोरोना के नए 'स्ट्रेन' के खतरे से उद्धव सरकार सतर्क, सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

उद्धव ठाकरे ने सभी विभाग के अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि कोविड-19 पर काबू पाने के लिए हमने बहुत मेहनत की है, लेकिन कोरोना का जो दूसरा प्रकार कई देशों में देखने को मिल रहा है. हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि वह यहां पर मुसीबत का सबब ना बने.

मुंबई: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना के नए स्ट्रेन (प्रकार) के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र के सभी जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट करते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि ब्रिटेन समेत कई देशों में कोरोना वायरस का नया प्रकार दहशत फैला रहा है, जो ज्यादा खतरनाक है. इस खतरे को देखते हुए राज्य के सभी विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने की जरूरत है. तैयारियां अभी से शुरू कर दें.

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोगों के नियमित मास्क लगाने के अभियान को तेज किया जाए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना दिखे. उद्धव ठाकरे ने लोगों से भी अलर्ट रहने की गुजारिश की है. मुख्यमंत्री की आपातकालीन बैठक में महाराष्ट्र के सभी जिलाधिकारी, मुंबई महानगरपालिका के कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और होम मिनिस्ट्री के अधिकारी भी शामिल थे.

उद्धव ठाकरे ने सभी विभाग के अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि कोविड-19 पर काबू पाने के लिए हमने बहुत मेहनत की है, लेकिन कोरोना का जो दूसरा प्रकार कई देशों में देखने को मिल रहा है. हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि वह यहां पर मुसीबत का सबब ना बने, जिसके लिए हर तरह से तैयारियां करने की जरूरत है.

सीएम उद्धव ने कहा, "अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाएं, सभी चीजों के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए. हमें अलर्ट रहना चाहिए कि अगर कोरोना का यह दूसरा प्रकार महाराष्ट्र में पाया जाता है तो हमारे पास इससे लड़ने की हर छमता पहले से मौजूद हो."

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के लिए हमने जो टास्क फोर्स बनाई है, उन लोगों को भी इससे अवगत कराया जाए और अगर जरूरत पड़े तो उन्हें किस तरह से तैयार रहना है, इसकी ट्रेनिंग देनी शुरू की जानी चाहिए. महाराष्ट्र में 'माझा कुटुंब माझी जबाबदारी' के तहत जो अभियान चलाया जा रहा है, उससे हमारे पास बहुत सारा डाटा इकट्ठा हुआ है, जिसका इस्तेमाल करते हुए लोगों को जागरूक किया जाए कि वह कोरोना के इस दूसरे खतरनाक प्रकार से अलर्ट रहें.

मुख्यमंत्री ने कहा, "आज रात से मुंबई में नाइट कर्फ्यू लग जाएगा. लोगों को जागरूक किया जाए कि वह बेवजह सड़कों पर ना निकलें. साथ ही राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों पर भी नजर रखी जाए और अधिकारी दूसरे राज्यों के भी संपर्क में रहें. राज्य की प्रयोगशालाओं को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है, जहां कोरोना के नए प्रकार की सही तरह से जांच की जाए और समय रहते उस पर सही कदम उठाए जा सकें."

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग को आगाह करते हुए कहा है कि कोरोना के नए प्रकार पर नजर रखी जाए और उसकी जानकारी इकट्ठा करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए.

ये भी पढ़ें:

कोरोना काल में पार्टी कर रहे थे हाई प्रोफाइल सितारे, मुंबई पुलिस ने मारा छापा तो पीछे के दरवाजे से भागे 

कोरोना पॉजिटिव हुईं रकुलप्रीत सिंह की अपील- 'मेरे टच में आए सभी लोग कोरोना टेस्ट कराएं' 

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget