एक्सप्लोरर

मराठा आरक्षणः CM फडणवीस ने कहा, 'पिछड़ा वर्ग आयोग करेगा रिजर्वेशन का फैसला'

CM देवेंद्र फडणवीस ने एसेंबली में मराठा छात्रों के लिए होस्टल बनाने के लिए जमीन और 5 करोड़ रुपये की अनुदान राशि देने का ऐलान किया. ये राशि हर जिले में महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी जाएगी. आज सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मराठा मोर्चा और सभी राजनीतिक पार्टियों से भी इस आंदोलन के मामले को लेकर मुलाकात की थी.

नई दिल्लीः मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठाओं के आंदोलन की गूंज आज महाराष्ट्र विधानसभा में सुनाई दी. महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि मराठाओं के आरक्षण को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सामने रखा गया है. आयोग उन्हें आरक्षण देने की संभावनाओं का अध्ययन कर रिजर्वेशन देने पर विचार करेगी.

  इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने एसेंबली में मराठा छात्रों के लिए होस्टल बनाने के लिए जमीन और 5 करोड़ रुपये की अनुदान राशि देने का ऐलान किया. ये राशि हर जिले में महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी जाएगी. आज सीएम ने मराठा मोर्चा और सभी राजनीतिक पार्टियों से भी इस आंदोलन को लेकर मुलाकात की थी.  

आज मराठा आंदोलन की वजह से मुंबईकरों को काफी परेशानी हुई है. मराठा समुदाय ने मुंबई में आरक्षण समेत अपनी विभिन्न मांगों के लिए ‘सबसे बड़े’ मूक मराठा मार्च का आयोजन किया था. ऐसी पहली रैली पिछले साल 9 अगस्त को औरंगाबाद में निकाली गई थी, उसके बाद से अब तक मराठा समाज महाराष्ट्र के 57 शहरों में शांति मार्च निकाल चुका है.

मराठा समुदाय के लोगों का ये मार्च भायखला में जीजामाता उद्यान से सुबह 11 बजे शुरू हुआ. मराठा क्रान्ति की इस बड़ी रैली में लाखों लोग शामिल हुए. इसमें युवाओं और महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी दिखी. रैली शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में खत्म होनी थी.

मराठा समुदाय की अन्य मांगे मराठा समुदाय नौकरी और शिक्षा में 16 फीसदी आरक्षण के अलावा पिछले साल अहमदनगर के कोपर्डी में नाबालिग के गैंगरेप और मर्डर के आरोपियों को फांसी की सजा देने की भी मांग कर रहे हैं. यह मामला अभी कोर्ट में लंबित है.

विभिन्न मराठा समूहों को एकजुट करने वाला सकल मराठा समाज इस कार्यक्रम का आयोजक है. इस मार्च को देखते हुए मुंबई शहर के स्कूल आज बंद रहे जबकि सबअर्बन इलाके के स्कूल खुले रहे. इसके साथ ही मुंबई के डब्बावालों ने भी इस मार्च के समर्थन और इसमें हिस्सा लेने के लिए आज काम नहीं किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया होगा बाहर, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम- अमित शाह
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया होगा बाहर, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम- अमित शाह
Indian Navy: ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे आप
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
Embed widget