एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में मानसून सत्र से एक दिन पहले कैबिनेट विस्तार, 13 नए मंत्रियों ने ली शपथ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार कैबिनेट में फेरबदल किया. इसमें 13 मंत्रियों में से आठ को कैबिनेट का प्रभार और पांच को राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 17 जून से शुरू हो रहा है.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार किया. इसमें कुल 13 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इन मंत्रियों में से आठ को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जबकि पांच को राज्य मंत्री का पदभार सौंपा गया है. मंत्रिमंडल में राधाकृष्ण विखे पाटिल को भी शामिल किया गया है. राधाकृष्ण विखे पाटिल हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

विखे पाटिल राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष थे और उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद यह पद खाली हो गया है. उनके पुत्र सुजय विखे पाटिल राज्य की अहमदनगर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं. इसी बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के आवास मंत्री प्रकाश मेहता और पांच अन्य राज्य मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

मेहता के अतिरिक्त, इस्तीफा देने वाले अन्य मंत्रियों में राजकुमार बडोले, विष्णु सावरा, दिलीप कांबले, प्रवीण पोटे और अमरीश आत्राम शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं. कैबिनेट का विस्तार राज्य विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले हुआ है.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. मंत्रिमंडल में यह विस्तार इससे एक दिन पहले किया गया है. विधानसभा चुनाव से पहले यह विधानसभा का अंतिम सत्र होगा. मंत्रिमंडल में फेरबदल करने से पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी.

ये आठ बने हैं कैबिनेट मंत्री

1. राधाकृष्ण विखे पाटील

2. आशिष शेलार

3. जयदत्त क्षीरसागर

4. संजय कुटे

5. सुरेश खाडे

6. डॉ. अनिल बोंडे

7. अशोक उईके

8. तानाजी सावंत

इन्हें मिला है राज्यमंत्री का पद

9. योगेश सागर

10. अविनाश महातेकर

11. संजय उर्फ बाळा भेगडे

12. परिणय फुके

13. अतुल मोरेश्वर सावे

पश्चिम बंगालः डॉक्टर्स ने ड्यूटी पर लौटने की सीएम ममता बनर्जी की अपील ठुकराई

नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी, 2024 तक 5 खरब डॉलर की इकोनॉमी बनने का लक्ष्य

इंटर्नशिप करने स्पेन से गुरुग्राम आई महिला के साथ फ्लैट दिलाने के नाम पर रेप, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget