एक्सप्लोरर

भंडारा अस्पताल आग: सिविल सर्जन को महाराष्ट्र सरकार ने किया सस्पेंड, 6 अन्य के खिलाफ भी हुई कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि सरकार ने भंडारा जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोदी खंडाते को निलंबित किया है, अवर सिविल सर्जन डॉक्टर सुनीला बड़े का तबादला किया गया है.स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, 10 में से तीन बच्चों की मौत जलने से और सात की मौत दम घुंटने से हुई है.

मुंबई: महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल में आग लगने की घटना के संबंध में राज्य सरकार ने जिले के सिविल सर्जन और दो अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और तीन लोगों को ड्यूटी में लापरवाही के दोष में नौकरी से निकाला गया है. भंडारा जिला अस्पताल के विशेष शिशु देखभाल केन्द्र में नौ जनवरी को लगी आग में 10 बच्चों की मौत हो गई थी.

अवर सिविल सर्जन का तबादला

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि घटना के सिलसिले में अवर सिविल सर्जन का तबादला भी कर दिया गया है. सरकार द्वारा गठित समिति ने बुधवार देर शाम अपनी रिपोर्ट सौंपी, उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है. टोपे ने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही के मद्देनजर कार्रवाई की गई है.

महाराष्ट्र सरकार ने नौ जनवरी को ही घटना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की थी. नागपुर के संभागीय आयुक्त संजीव कुमार ने जांच की अगुवाई की.

ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित किया

टोपे ने कहा कि सरकार ने भंडारा जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोदी खंडाते को निलंबित किया है, अवर सिविल सर्जन डॉक्टर सुनीला बड़े का तबादला किया गया है. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल अधिकारी डॉक्टर अर्चना मेश्राम और एसएनसीयू की प्रभारी नर्स ज्योति भास्कर को भी ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है.

टोपे ने कहा कि ईकाई के शिशु रोग विशेषज्ञ सुशील अम्बाडे और संविदा पर कार्यरत नर्सों स्मिता संजय अम्बिल्दुके और शुभांगी साठवाणे को नौकरी से निकाल दिया गया है. मंत्री ने कहा कि उनके विभाग ने समिति की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से चर्चा की है.

10 में से तीन बच्चों की मौत जलने से और सात की मौत दम घुंटने से हुई

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार, नौ जनवरी को देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच रेडिएंट बेबी वार्मर के कंट्रोल पैनल में स्पार्क हुआ था. टोपे ने कहा, ‘‘चिंगारी के कारण ही आग लगी... वार्मर के पास ज्वलनशील वस्तु (जैसे रूई) रखी थी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ बच्चे ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे. इन कारणों से आग फैल गई. कमरा (एसएनसीयू) बंद था. लेकिन वहां प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग बुझ गई और चारो ओर धुआं फैल गया.’’ उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, 10 में से तीन बच्चों की मौत जलने से और सात की मौत दम घुंटने से हुई है.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक: शिवमोगा में विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में बड़ा धमाका, अबतक 6 मजदूरों की मौत

मंगोलिया में कोरोना के हैं सिर्फ 1584 केस, लेकिन फिर भी महामारी की वजह से पीएम को देना पड़ा इस्तीफा | क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget