एक्सप्लोरर

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार इसी सप्ताह होगा, देवेंद्र फडणवीस के पास रह सकता है गृहमंत्रालय

Maharashtra Cabinet Expansion: सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण को 35 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) इसी सप्ताह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के पास गृह विभाग रहने की उम्मीद है. मंत्रिमंडल में कम से कम 15 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील (Chandrakant Patil) भी मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे. विस्तार के बाद बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी. 

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही बातचीत के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज दिल्ली में हैं. उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में भाग लिया. सीएम शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण के 35 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है. सूत्रों के मुताबिक सीएम शिंदे और उपमुख्यमंत्री दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं. 

मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी पर क्या बोले सीएम शिंदे?

शनिवार को सीएम शिंदे ने कहा था कि मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी के कारण राज्य सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है. जल्द ही और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. बता दें कि, बागी विधायकों की सदस्यता का मामला भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम शिंदे महाराष्ट्र कैबिनेट में विभागों के बंटवारे को लेकर बीजेपी आलाकमान के कुछ नेताओं से बातचीत करेंगे. कहा जा रहा है कि मंत्रियों की सूची बना ली गई है. 

देरी पर विपक्षी नेताओं ने की आलोचना

गौरतलब है कि शिवसेना (Shiv Sena) में विद्रोह के कारण सीएम पद से उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackreay) के इस्तीफे के बाद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और फडणवीस ने 30 जून को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. दोनों तब से दो सदस्यीय कैबिनेट के रूप में काम कर रहे हैं, जिसकी एनसीपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) सहित विपक्षी नेताओं ने आलोचना की है. विपक्ष की आलोचना पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पलटवार करते हुए कहा था कि अजीत पवार विपक्ष के नेता हैं, उन्हें इस तरह की बातें कहनी होंगी. वे भूल गए हैं कि जब वह सरकार में थे तो पहले 32 दिनों में सिर्फ पांच मंत्री थे. उन्होंने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र कैबिनेट (Maharashtra Cabinet) का विस्तार होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra में महीने भर बाद भी कैबिनेट विस्तार नहीं होने से सियासत तेज, अजित पवार ने कह दी ये बात

Patra Chawl Scam: राजनीति और घोटालों में उलझा हजारों लोगों के सपनों का घर, अब कौन सुनेगा-किसको सुनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget