एक्सप्लोरर

हंगामेदार रही महाराष्‍ट्र व‍िधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, क‍िसानों के मसले पर व‍िपक्ष ने सदन में की नारेबाजी

Winter Session: महाराष्‍ट्र व‍िधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के पहले द‍िन क‍िसानों के मसले पर व‍िपक्ष ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की. बेमौसम बार‍िश में बर्बाद फसल का मुआवजा देने की मांग की.  

Maharashtra Assembly Winter Session: महाराष्‍ट्र व‍िधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज (7 द‍िसंबर) से नागपुर में हुई. विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले परिसर से बाहर निकल गए. शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए विधानमंडल की सीढ़ियों पर बैठकर संतरे और कपास को हाथ में लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नेता प्रतिपक्ष ने किसानों की कर्जमाफी की मांग की. 

इस बीच देखा जाए तो महाराष्ट्र में हुई बेमौसम बारिश से किसानों का बेहद नुकसान हुआ है. खासकर कपास और सोयाबीन की फसलों पर ज्‍यादा असर पड़ा है.  इस वजह से क‍िसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ हैं. इस मुद्दे पर महाविकास आघाड़ी ने विधानमंडल में नारेबाजी करते हुए किसानों के बैंक खाते में तुरंत पैसा ट्रांसफर करने की आवाज बुलंद की.  

'सरकार किसानों के मुद्दे पर असंवेदनशील' 

वडेट्टीवार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान बेमौसम बारिश से परेशान है तो सरकार विज्ञापन में मस्‍त है. सरकार किसानों के मुद्दे पर असंवेदनशील है और उनके साथ जानवरों जैसा व्यवहार कर रही है.

विरोध प्रदर्शन के दौरान हाथों पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे व‍िपक्षी सदस्‍य 

इस अवसर पर विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, वर्षा गायकवाड़, व‍िधानमंडल नेता प्रतिपक्ष वडेट्टीवार सहित महाविकास आघाड़ी के विधायकों ने एकजुटता द‍िखाते सरकार के ख‍िलाफ धरना द‍िया. विरोध प्रदर्शन के दौरान जयंत पाटिल, अनिल देशमुख, सुनील प्रभु हाथों पर काली पट्टी बांध नजर आए. 

बेमौसम बार‍िश से प्रभाव‍ित क‍िसानों से म‍िले श‍िंदे-फडणवीस     

सदन की कार्यवाही समाप्‍त होने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, ड‍िप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, कृषि मंत्री धनंजय मुंडे और राहत एवं पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल ने बेमौसमी बारिश के कारण किसानों की खेती पर पहुंचकर मौका मुआयना किया. इस दौरे पर उन्होंने किसानों से भी मुलाकात की और नुकसान को लेकर किसानों से बातचीत की.  

यह भी पढ़ें: 'BJP की सफलता दर 56 फीसदी और कांग्रेस की...', बीजेपी संसदीय दल की बैठक में क्या कुछ बोले पीएम मोदी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 10 Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget