एक्सप्लोरर

Maharashtra New CM: आज या कल हो सकती है BJP विधायक दल की बैठक, CM के लिए फडणवीस के नाम पर लगेगी अंतिम मुहर!

Maharashtra New CM News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार (1 दिसंबर) को बताया कि एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आजाद मैदान में होगा.

Maharashtra New CM Race: महाराष्ट्र में सीएम के नाम को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच बीजेपी के एक नेता ने रविवार (1 दिसंबर 2024) को बड़ा दावा किया. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है.

इस नेता ने ये भी बताया कि भाजपा विधायक दल के नए नेता के चुनाव के लिए बैठक 2 दिसंबर यानी आज या 3 दिसंबर को होगी. यह बयान कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से भगवा पार्टी के शीर्ष नेताओं - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से लिए जाने वाले निर्णय को बिना शर्त समर्थन देने के कुछ घंटों बाद आया है.

एकनाथ शिंदे ने सभी अटकलों पर लगाया विराम

इससे पहले शिंदे ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था जिसमें उनके बेटे श्रीकांत शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद मिलने और उनकी पार्टी का गृह मंत्रालय के पोर्टफोलियो में रुचि रखने की बात कही जा रही थी. शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख ने कहा कि महायुति सहयोगी आम सहमति से सरकार गठन का फैसला करेंगे. एनडीए समूह में भारतीय जनता पार्टी, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है.

शिंदे ने आज नाम तय होने का किया दावा

शिंदे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के सीएम उम्मीदवार का फैसला सोमवार  (2 दिसंबर 2024) को किया जाएगा. भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल की. इसे राज्य की 288 सीटों में से 230 सीटों पर जीत मिली. इनमें से भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं।

शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को, PM भी रहेंगे मौजूद

वहीं, राज्य में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को पीएम मोदी की मौजूदगी में आजाद मैदान में होगा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार (1 दिसंबर 2024) को जानकारी दी थी.

ये भी पढ़ें

25 साल में 16 फीट धंस गया जकार्ता, जल्द समुद्र में समा जाएंगे न्यूयॉर्क समेत ये बड़े शहर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget