एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन तय, सीएम फडणवीस-उद्धव ठाकरे आज करेंगे एलान

साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. बीजेपी ने 122 सीटों पर जीत हासिल की थी वहीं शिवसेना 63 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. इस बार राज्य की 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे.

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन तय हो गया है. आज राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान करेंगे. ऐसी भी उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों दलों के बीच विधासभा चुनाव के लिए सीटों का एलान हो सकता है.

सूत्रों के मुताबिक 288 सीट वाली महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी ने अब शिवसेना के सामने 120 सीटों का प्रस्ताव रखा है. इस प्रस्ताव को शिवसेना ने फिलहाल स्वीकार नहीं किया है. सूत्रों की मानें तो 10 सीटों को लेकर बात नहीं बन पा रही है. पहले खबर थी कि इसी बिगड़ी बात को बनाने के लिए अमित शाह 26 सितंबर को मुंबई जा रहे हैं. बताया जा रहा था कि 26 सितंबर को अमित शाह की मौजूदगी में सीट बंटवारे पर मुहर लग सकती है.

सियारी गलियारे में यह चर्चा है कि बीजेपी जितना भी शिवसेना पर दबाव बनाए लेकिन सच्चाई ये है कि बीजेपी शिवसेना का साथ नहीं छोड़ना चाहती. दअसल बीजेपी के बड़े नेताओं को पता है कि साल 2014 की शिवसेना और आज की शिवसेना में बहुत अंतर है. आज शिवसेना भी अकेले चुनाव लड़ने पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. जहां एक तरफ शिवसेना का साथ बीजेपी के लिए जरूरी है कि वहीं शिवसेना भी ये जानती है कि गठबंधन नहीं हुआ तो उनके कई विधायक और नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

सूत्रों की मानें तो 120 सीटों के आसपास शिवसेना मान भी सकती है. दरअसल लोकसभा चुनाव के पहले ही बीजेपी और शिवसेना के बीच विधान सभा में 50-50 का फॉर्मूला तय किया गया था. आज की स्थिति में बीजेपी ये मानती है कि उसे ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए लेकिन शिवसेना तय किए गए फॉर्मूले पर अड़ी हुई . 120 के प्रस्ताव शिवसेना ने जवाब दिया है कि उसे 10–20 और सीटें चाहिए. यानी 130-140 के बीच शिवसेना सीटें चाहती है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तहत 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है. सूबे में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन सत्ता में है और मुख्यतौर पर उसका मुकाबला कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन से है. 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की थी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014  साल 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ी थी. उस वक्त बीजेपी 122 सीटें जीतने में कामयाब रही थी जबकि शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं. 2014 के चुनाव में कांग्रेस 42 सीटें और एनसीपी 41 सीटें जीतने में कामयाब रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget