एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा में लगातार दूसरे दिन हुआ हंगामा, बीजेपी और शिवसेना विधायकों के बीच भिड़ंत

हंगामे के मद्देनजर विधानसभा के स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया और सभी पार्टी के विधायक दल के नेताओं को अपने कक्ष में बुलाया. सदन में आज विपक्ष की ओर से लगातार दूसरे दिन हंगामा किया गया.

मुम्बई: महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन भी काफी हंगामेदार रहा. किसानों को राहत देने के मुद्दे पर बीजेपी और शिवसेना के विधायकों के बीच झड़प हो गई. हंगामे को देखते हुए स्पीकर को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

नागपुर में चल रहे महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई जैसे ही शुरु हुई, बीजेपी के विधायकों ने किसानों को पूर्ण कर्ज माफी देने की मांग के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया. अभिमन्यु पवार नाम के बीजेपी विधायक सामना अखबार की एक कतरन का बैनर बनाकर लाए जिसमें सत्ता बनने से पहले शिवसेना की ओर से पूर्ण कर्ज माफी की मांग की गई थी. जब अभिमन्यु पवार इस बैनर को सदन में मौजूद उद्धव ठाकरे की तरफ दिखाने के लिए बढ़े तो बुलढाणा से शिवसेना के संजय गायकवाड और अन्य विधायक अभिमन्यु पवार को रोकने के लिए आगे बढ़े और उनके बीच खींचतान हो गई. दोनों ही पक्षों के आला नेताओं ने बीच बचाव किया लेकिन तब तक बीजेपी के कई विधायक हंगामा करते हुए वेल में आ चुके थे.

हंगामे के मद्देनजर विधानसभा के स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया और सभी पार्टी के विधायक दल के नेताओं को अपने कक्ष में बुलाया. उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर फिर से उनके विधायकों ने हंगामा किया तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा. अध्यक्ष ने ये भी हिदायत दी कि सदन में किसी तरह का बैनर नहीं लाया जाना चाहिए. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी बीजेपी की ओर से विधान भवन की सीढ़ियों पर जमकर नारेबाजी की गई थी.

सदन में आज विपक्ष की ओर से लगातार दूसरे दिन हंगामा किया गया. सोमवार को जब विधानसभा में कामकाज की शुरुआत हुई थी तब सावरकर के मुद्दे को लेकर बीजेपी ने आक्रमक रुख अपनाया था. बीजेपी विधायकों की ओर से किये गए हंगामे के कारण तब भी विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें-

CAA: विरोध करने वालों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में दखल से SC ने मना किया, कहा- राज्यों के HC देखें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget