एक्सप्लोरर

Mahaparinirvan Diwas 2021: 64 सब्जेक्ट में हासिल की थी मास्टर डिग्री, जानिए डॉ. बीआर अम्बेडकर से जुड़ी रोचक बातें

BR Ambedkar 65th Death Anniversary: बाबासाहेब अम्बेडकर ने 64 विषयों में मास्टर डिग्री हासिल की. वह 9 भाषाएं जानते थे.

Interesting Facts About BR Ambedkar: बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम से लोकप्रिय डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर का 6 दिसंबर, 1956 को निधन हुआ था. आज उनकी 65वीं पुण्यतिथि ही है. उनका जन्म मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. वह अपने माता-पिता की 14वीं और आखिरी संतान थे. वह मुख्य रूप से  भारत के एक अर्थशास्त्री और शिक्षाविद थे. वह दलित सक्रियता के ध्वजवाहक रहे और भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार के रूप में जाने गए. डॉ. बीआर अम्बेडकर स्वतंत्र भारत के लिए संविधान बनाने वाली समिति के अध्यक्ष थे. स्वतंत्रता के बाद भारत के कानून मंत्री भी रहे थे. उन्होंने अपने जीवन में दलितों की आवाज उठाई. यह सब उनके बारे में वो बातें हैं, जो सामान्य तौर पर करीब-करीब सभी जानते हैं लेकिन चलिए आप उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद करते हुए, उनके बार में कुछ रोचक बाते भी जान लेते हैं.

डॉ. बीआर अम्बेडकर के बारे में रोचक बातें
उन्होंने 64 विषयों में मास्टर डिग्री हासिल की. वह 9 भाषाएं जानते थे. 21 सालों तक दुनिया भर में अध्ययन किया था. वह डॉक्टरेट की पढ़ाई करने वाले पहले भारतीय भी थे. उनकी निजी लाइब्रेरी "राजगीर" में 50 हजार से अधिक पुस्तकों थी, जो दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी थी. उनका जन्म महाराष्ट्र की महार जाति से संबंधित एक हिंदू परिवार में हुआ था, जिसे तब एक निचली जाति माना जाता था. इस जाति के लोगों को 'अछूत' कहा जाता था. अम्बेडकर ने साल 1956 में बौद्ध धर्म अपना लिया था.

उनकी 20 पृष्ठ की आत्मकथा "वेटिंग फॉर ए वीजा" को कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ाया जाता है. वह आज तक के एकमात्र भारतीय हैं, जिनकी प्रतिमा लंदन संग्रहालय में कार्ल मार्क्स के साथ लगाई गई है. वह दुनिया भर में एकमात्र सत्याग्रही थे, जिन्होंने पीने के पानी के लिए सत्याग्रह किया था. दुनिया भर में बुद्ध की सभी पेंटिंग और मूर्तियों में बुद्ध की आंखें बंद हैं, अंबेडकर पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने खुली आंखों वाली उनकी पेंटिंग बनाई थी. वह पिछड़ी जाति के पहले वकील थे. उनका मूल उपनाम अंबावडेकर था, जिसे स्कूल में उनके शिक्षक ने बदलकर अम्बेडकर कर दिया था. उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया, जो भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है.

यह भी पढ़ें-
Omicron: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत देश के 5 राज्यों में ओमिक्रोन विस्फोट, एक दिन में 17 नए केस, जानें मरीजों की क्या है हालत
Omicron case in Rajasthan: राजस्थान में ओमिक्रोन के 9 केस मिलने के बाद सरकार अलर्ट, जानिए क्या है नई गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget