एक्सप्लोरर

महादेव बेटिंग ऐप केस: 200 करोड़ की शादी, 35 करोड़ की पार्टी...रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, हिना खान और हुमा कुरैशी से अब होंगे ये सवाल

Money Laundering Case: छत्तीसगढ़ के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई से महादेव बेटिंग ऐप चला रहे थे. इस ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच हो रही है. अब ईडी ने कई और खुलासे किए हैं.

Mahadev Betting App Case: 'महादेव बेटिंग ऐप' से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से की जा रही जांच में कई और बड़े खुलासे हुए हैं. मामला अब सिर्फ फरवरी 2023 में महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की दुबई में हुई 200 करोड़ की शादी तक ही सीमित नहीं है, ईडी को जांच के दौरान कई और बड़े इवेंट्स और उनकी वीडियो फुटेज हाथ लगी हैं. जिनमें पिछले साल यानी सितंबर 2022 में दुबई के फेयरमोंट होटल में आयोजित की गई एक सक्सेस पार्टी भी शामिल है.

ये पार्टी महादेव ऐप की शानदार कमाई को सेलिब्रेट करने के लिए आयोजित की गई थी. इस पार्टी में तकरीबन 35 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए गए. पार्टी में कई और बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी. ईडी आने वाले दिनों में अब तकरीबन 30 से ज्यादा सेलिब्रिटीज से पूछताछ कर सकती है, जिनमें कई बड़े नाम शामिल हैं.

10 से ज्यादा ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स की जांच में जुटी ईडी

ईडी के सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी को अब तक की जांच में यह भी पता चला है कि महादेव ऐप का सालाना टर्नओवर तकरीबन 5 हजार करोड़ का था. इसमें इनका मुनाफा तकरीबन 40 फीसदी का था.

महादेव ऐप के प्रमोटर ने रेड्डी अन्ना ऐप को भी खरीदा और इसके जैसे कई और बड़े बेटिंग ऐप्स में इन्वेस्ट किया. ईडी अब महादेव ऐप के अलावा तकरीबन 10 से ज्यादा ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स की जांच में जुटी है, जिसमें आरोप के तहत महादेव ऐप के प्रमोटर ने मनी लांड्रिंग की.

फिल्मी सितारों और खिलाड़ियों से हो सकती है पूछताछ

इन सारे ऐप्स के लिए कई फिल्मी सितारों और कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया ऐप्स और टीवी के लिए प्रमोशन किए और एजेंसी को शक है कि उसके लिए पेमेंट कैश में किया गया. इसी कड़ी को जोड़ने और जांच के लिए ईडी कई फिल्मी सितारों और कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों से जल्द ही पूछताछ कर सकती है.

रणबीर कपूर से इसलिए होनी है पूछताछ 

ईडी के सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता रणबीर कपूर से ईडी फरवरी 2023 में दुबई में हुई शादी में उनकी किसी परफॉर्मेंस के लिए नहीं, बल्कि फेयरप्ले नाम के ऑनलाइन बेटिंग ऐप के लिए किए कमर्शियल एडवरटाइजमेंट के सिलसिले में पूछताछ करना चाहती है.

सितारों से पूछे जा सकते हैं ये सवाल

रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, हिना खान, हुमा कुरैशी जैसे दर्जनभर से ज्यादा फिल्मी हस्तियों ने फेयरप्ले ऐप के लिए कमर्शियल एडवरटाइजमेंट किए थे. इस एडवरटाइजमेंट के लिए उनका एग्रीमेंट किस कंपनी के साथ हुआ? उसकी फीस इन्हें कैश या चेक, किस मोड से पे की गई? इनकी सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल या एप प्रबंधन से जुड़े किस शख्स से कब मुलाकात कहां हुई? ये वो तमाम सवाल हैं जो ईडी इन सितारों से जानना चाहती है. सूत्रों का दावा है कि मामले से जुड़े सवालों के लिए आने वाले दिनों में कई और लोगों को समन जारी किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कैस चलता था महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से सट्टा? मलेशिया, थाईलैंड और UAE से भी कनेक्शन

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget