एक्सप्लोरर

हैदराबाद में मदरसा टीचर ने 14 साल के लड़के का किया यौन उत्पीड़न, POCSO Act में दबोचा गया

Hyderabad News: हैदराबाद के संतोष नगर स्थित मदरसा के एक टीचर को एक किशोर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है.

Madrassa Teacher Arrested for Sodomising Boy: तेलंगाना के हैदराबाद (Hyderabad) में एक मदरसा टीचर (Madrassa Teacher) को एक लड़के का यौन उत्पीड़न (Sodomising) करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित की उम्र 14 साल बताई जा रही है. 21 वर्षीय आरोपी टीचर हैदराबाद के संतोष नगर स्थित मदरसा में सेवाएं दे रहा था. आरोपी के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम 2012 (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया है. यह जानकारी पुलिस (Police) ने दी.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पीड़ित का करीब दो महीने से यौन उत्पीड़न हो रहा था. वह मदरसा परिसर में ही रह रहा था, जहां आरोपी उसे अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ घिनौनी करतूत करता था. आरोपी ने उसकी करतूत के बारे में किसी को बताने पर पीड़ित को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. आरोपी की धमकी के कारण पीड़ित किशोर काफी दिनों तक उसके साथ हो रहे अपराध पर चुप्पी साधे रहा.

ऐसे दबोचा गया आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर ने मदरसा के ही एक दूसरे छात्र को जब पीड़ित से बात करने के लिए मना किया तो किशोर ने चुप्पी तोड़ने का फैसला कर लिया. पीड़ित की मां खाड़ी देश में काम करती है इसलिए उसने अपनी चाची को सारी आपबीती बताई. इसके बाद पीड़ित लड़के की चाची ने पुलिस स्टेशन का रुख किया और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. पीड़ित की मां को भी इस बारे में सूचना दी गई. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़के का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपी को पॉस्को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. टीचर द्वारा लड़के के यौन उत्पीड़न के इस मामले के कारण स्थानीय लोगों के बीच मदरसा चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें

UP: खुद को जिंदा साबित करने के लिए 70 वर्षीय बजुर्ग को काटने पड़ रहे दफ्तरों के चक्कर, सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित

Cyrus Mistry Car Crash: मिस्त्री ने नहीं बांधी थी सीट बेल्ट, सिर्फ 9 मिनट में 20 KM पहुंच गई थी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget