एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Accident: मध्य प्रदेश में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत, 20 घायल, 12 की हालत गंभीर

Road Accident: पीड़ित लोग भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के जाखोली बिंडवा गांव के रहने वाले हैं और हादसे के वक्त रतनगढ़ की माता के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे. सिंध नदी पर हुआ हादसा.

Tractor Trolly Accident in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हुआ. यहां सिंध नदी पर बने पुल पर सोमवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया. इससे ट्रैक्टर सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए. इनमें से 12 की हालत गंभीर है.

पुलिस अधिकारी ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित लोग भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के जाखोली बिंडवा गांव के रहने वाले हैं और हादसे के वक्त वे रतनगढ़ की माता के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे.

गंभीर रूप से घायल ग्वालियर रेफर

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजेश चावला ने मीडिया को बताया कि ‘मंदिर से लौटते समय यह हादसा हुआ है. ट्रैक्टर-ट्रॉली दतिया जिले के सेवड़ा पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले सनकुआ के पास सिंध नदी पर बने पुल के पास पलट गई. इसमें दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.’ उन्होंने कहा कि घायलों में 12 की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है.

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं.’

'समुचित इलाज कराएगी सरकार'

वहीं, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘हादसे में घायल हुए लोगों के परिजन बिलकुल चिंता न करें. सभी घायलों का यथाशीघ्र और समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए मैं लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हूं. त्वरित इलाज के लिए घायलों को ग्वालियर और दतिया के अस्पताल रेफर किया गया है. दोनों जगह अस्पताल प्रबंधन से घायलों के इलाज के बारे में लगातार जानकारी ले रहा हूं.’

ये भी पढ़ें

Watch: 'सभी दल एक साथ हो जाएं फिर भी त्रिपुरा में बीजेपी ही जीतेगी', हिमंता बिस्वा सरमा ने फिर दी कांग्रेस को चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

Embed widget