एक्सप्लोरर

यहां छिपा है हीरे, सोने और चांदी का खजाना, 2026 में खोज निकालेगी सरकार, जानें कैसे

Geological Survey: MP के शिवपुरी जिले में हीरे, सोना और चांदी के विशाल भंडार मिलने की संभावना जताई गई है. जियोलॉजिकल सर्वे में मिले संकेतों के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है.

Geological Survey News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हीरे, सोना और चांदी के अकूत भंडार मिलने की संभावना जताई गई है. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के हालिया सर्वे में ये खुलासा हुआ है. ऐसे में ये खोज न केवल शिवपुरी बल्कि पूरे राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है.

सर्वेक्षण के अनुसार शिवपुरी जिले की नरवर और खनियाधाना तहसीलों में बहुमूल्य खनिज संपदा होने के संकेत मिले हैं. प्रशासन ने लगभग 630 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र चिन्हित किया है, जिसमें 60 से ज्यादा गांव शामिल हैं. यहां उत्खनन की संभावनाओं को लेकर विशेषज्ञों की ओर से विस्तार से अध्ययन किया जा रहा है.

2026 में शुरू होगी खुदाई

खनिज विभाग के अनुसार 2026 से इस क्षेत्र में खुदाई का काम शुरू होने की संभावना है. इसके लिए जरूरी कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाएं पहले ही शुरू कर दी गई हैं. अगर ये अनुमान सही साबित होता है तो शिवपुरी का आर्थिक परिदृश्य पूरी तरह बदल सकता है और यहां रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

स्थानीय लोगों में उत्साह

शिवपुरी के जिलाधिकारी ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया है. उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही इस पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे. स्थानीय लोगों में भी इस खबर को लेकर काफी उत्साह है. लोगों को उम्मीद है कि ये खोज क्षेत्र के इकोनॉमिक डेवलपमेंट को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है.

हीरे-सोने की खोज से बदलेगी जिले की सूरत? 

अगर हीरे, सोने और चांदी के खजाने की पुष्टि होती है तो शिवपुरी इंडस्ट्रियल और खनन क्षेत्र के रूप में विकसित हो सकता है. इससे न केवल जिले की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा बल्कि प्रदेश और देश के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी. इस ऐतिहासिक खोज को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है. अब सभी की निगाहें 2026 में शुरू होने वाली खुदाई पर टिकी हैं जिससे ये तय होगा कि शिवपुरी सच में हीरे और सोने की नगरी बन सकता है या नहीं.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: अगले 48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, यहां माइनस में होगा पारा, यूपी-दिल्ली से कश्मीर तक, कितनी होगी ठंड, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget